एक्सप्लोरर

Coronavirus: राजस्थान में फिर से कोरोना की दस्तक! वायरस से निपटने के लिए कैसी है स्वास्थ्य विभाग की तैयारी? जानें

Rajasthan News: पब्लिक हेल्थ निदेशक डॉ. केएल मीणा ने बताया कि राजस्थान में सब कुछ पहले से ही तैयार है. यहां अभी कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है. ट्रिपल टी पर काम जारी है, कुछ भी रोका नहीं गया है.

Coronavirus In Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus In Rajasthan) के लौटने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते राजस्थान के स्वास्थ्य महकमों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक कोई नई गाइडलाइन राजस्थान में लागू नहीं हुई है, न ही कोई नई गाइडलाइन केंद्र सरकार से यहां भेजी गई है.

यहां पहले से कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन ही लागू हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए है और कोरोना के मामले सामने आने पर टेस्टिंग बढ़ाने की बात कह रहा है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि थर्ज वेब को लेकर जो तैयारी की गई थी वो अभी भी है और चूकिं राजस्थान में थर्ड वेब का ज्यादा असर नहीं था इसलिए यहां सबकुछ तैयार है

ट्रिपल टी पर और हो रहा काम, कुछ भी रुका नहीं
पब्लिक हेल्थ निदेशक डॉ. केएल मीणा ने बताया कि राजस्थान में सब कुछ पहले से ही तैयार है. यहां अभी कोई नई गाइडलाइन नहीं आई है. सब कुछ पहले से ही तेजी से चल रहा है. ट्रिपल टी पर काम जारी है. कुछ भी रोका नहीं गया है. हां, केवल अभियान को थोड़ा स्लो किया गया है. कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant in Rajasthan) का तो असर था इसलिए उस पर काम किया जा रहा है. टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन पर काम करना है. यही बचाव है. पूरा प्रदेश इसके लिए तैयार है. हमारी तैयारी पूरी है. कोई नई गाइडलाइन मिलेगी तो उसपर काम किया जायेगा.

राजस्थान में सबसे पहले लगा था लॉकडाउन
देश में कोरोना काल में सबसे पहले लॉकडाउन राजस्थान में लगाया गया था. सरकार पूरे अलर्ट मोड़ पर थी. राजस्थान ने मजबूती से कोरोना का सामना किया था. कोरोना को कंट्रोल करने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा का मॉडल काफी चर्चित रहा है. यहां का स्वास्थ्य विभाग पूरी मजबूती से डटा रहा. अधिकारियों का कहना है कि यहां अभी मिशन मोड पर काम जारी है.

मास्क को लेकर कोई आदेश नहीं
मीणा ने कहा कि प्रदेश में अभी मास्क अनिवार्य रूप से पहने का कोई आदेश नहीं है, जो पहले से था वहीं लागू है. शादी या अन्य आयोजनों में लोगों के इक्क्ठा होने को लेकर कोई भी नया आदेश नहीं आया है लेकिन कुछ लोगों ने मास्क पहना शुरू कर दिया है क्योंकि, मास्क ही एक मजबूत सहारा बना था. मास्क पहनने को लेकर  जागरूकता अभियान भी चलाया गया था.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: राहुल के साथ Ashok Gehlot और पायलट की इन तस्वीरों ने दिया नई चर्चा को जन्म, क्या बन पाएगी केमेस्ट्री?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget