एक्सप्लोरर

राजस्थान: अपनी ही सरकार में DM से परेशान राजस्थान के सांसद! अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, IAS का हो चुका है ट्रांसफर

Rajasthan News: लोकसभा में भाजपा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने अंजलि राजोरिया पर गंभीर आरोप लगायें हैं. उनका कहना है कि भले ही तबादला हो गया है, लेकिन मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सांसद ने DMF अध्यक्ष सांसद को बनाने की मांग की.

उदयपुर से भाजपा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब यह विवाद लोकसभा तक पहुंच गया है. भाजपा नेत रावत अब प्रतापगढ़ की पूर्व जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का विचार कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने विशेषज्ञों के साथ भी चर्चा की. 

इसके अलावा राजोरिया के पति और तत्कालीन डूंगरपुर ​कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के साथ भी भाजपा सांसद का विवाद है. अब लोकसभा में रावत ने अंजलि राजोरिया पर गंभीर आरोप लगायें हैं. उनका कहना है कि भले ही तबादला हो गया है, लेकिन मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है. अभी हाल ही में राजस्थान सरकार ने IAS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की जिसमें इस IAS दंपति अंजलि राजोरिया और अंकित कुमार सिंह भी शामिल हैं. 

रावत ने प्रतापगढ़ कलेक्टर पर क्या आरोप लगाये?

उन्होंने कहा कि अंजलि ने प्रतापगढ़ कलेक्टर रहते हुए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) के तहत स्वीकृत कार्यों को जानबूझकर रोककर रखा.  रावत ने लोकसभा में कहा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र में चार DMF हैं और चार में से एक प्रतापगढ़ का जो DMF है उसके निर्णय में 54 तरह के काम एक बैठक में स्वीकृत किए गए. राजस्थान सरकार ने इन 54 कामों के लिए वित्तीय स्वीकृति भी दे दी. सरकार ने माना कि इन सभी को सभी धरातल पर उतारा जाए.

भाजपा सांसद ने आगे कहा, "मेरा आग्रह है कि DMF का जो अध्यक्ष है वह लोकसभा के सांसद को बनाया जाए. दूसरा, इस मामले की जांच की जाए. इसके साथ ही साथ जो 54 काम गवर्निंग काउंसिल ने स्वीकृत किए हैं, उन सभी धरातल पर उतारा जाए, जिससे स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग ठीक हो सके, पेयजल बस्तियों तक पहुंचे और जो क्षेत्र अधिक प्रभावित हैं वहां के क्षेत्रवासियों को राहत मिले."

 डूंगरपुर कलेक्टर के साथ विवाद का क्या कारण है?

दरअसल, दिसंबर 2025 में डूंगरपुर जिले की दिशा समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक की सह-अध्यक्ष भाजपा सांसद रावत कर रहे थे. इस दौरान डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने मुद्दे से हटकर बोलना शुरू कर दिया. सांसद रावत का आरोप है कि कलेक्टर ने रोत को न ही रोका और न ही कोई हस्तक्षेप किया. इससे भाजपा सांसद रावत और रोत के बीच बहस हो गई. इसके बाद ही रावत ने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव से अंकित कुमार सिंह की शिकायत की थी.

बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद बुधवार (1अप्रैल) को राजस्थान में जारी हुई आईएएस अफसरों की तबादला सूची कर दोनों आईएएस पति-पत्नी का तबादला कर दिया. अंजलि राजोरिया को गृह विभाग में संयुक्त सचिवी पद पर तैनात किया गया है. वहीं अंजलि के पति आईएएस अंकित कुमार को फलोदी कलेक्टर के पोस्ट पर तैनात किया गया है. वहीं, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ का नया कलेक्टर बनाया है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget