एक्सप्लोरर

Rajasthan IAS Transfer: रातों रात राजस्थान में 65 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के बदले कलेक्टर, जितेंद्र सोनी बने CM सचिव

Rajasthan IAS Transfer List 2026: राजस्थान में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिसमें 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए. कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली है.

राजस्थान सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है. इस फेरबदल में 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं.

राजधानी जयपुर के कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को अब मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव रहे संदेश नायक को जयपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

टोंक जिले की नई कलेक्टर होंगी टीना डाबी

चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी का भी तबादला किया गया है. अब वे बाड़मेर के बजाय टोंक जिले की कलेक्टर होंगी. उनकी बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद के सीईओ पद से हटाकर मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है.

सीकर के कलेक्टर राहुल शर्मा, जो वन मंत्री संजय शर्मा से विवादों के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्हें अब मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव बनाया गया है. डीग के कलेक्टर उत्सव कौशल को भी सीएम ऑफिस में विशिष्ट सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. किशनगढ़ के एसडीएम रजत यादव और भीलवाड़ा के एसडीएम अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़िए- RBSE 12th Result: बाड़मेर की बेटी का कमाल, 12वीं साइंस में हासिल किए 499 अंक, बधाई देने वालों का लगा तांता

के एल स्वामी को जोधपुर का बनाया गया संभागीय आयुक्त

अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में के एल स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है. आबकारी कमिश्नर शिव प्रसाद मदन अक्षय ऊर्जा निगम में एचडी बनाए गए हैं. डॉ. जोगा राम को पंचायतीराज विभाग का शासन सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है, जबकि राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है.

शिवांगी स्वर्णकार को वित्त (बजट) विभाग में विशिष्ट शासन सचिव और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी का सीईओ बनाया गया है. अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर, आलोक रंजन को जोधपुर, गौरव अग्रवाल को उदयपुर, चिनमयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ और आशीष मोदी को सीकर का जिला कलेक्टर बनाया गया है.

जयपुर नगर निगम के आयुक्त होंगे ओम प्रकाश कसेरा

इसके अलावा ओम प्रकाश कसेरा को जयपुर नगर निगम का आयुक्त, नमित मेहता को आबकारी आयुक्त, नम्रता वृष्णि को खान एवं पेट्रोलियम विभाग में विशिष्ट सचिव, अरविंद कुमार पोसवाल को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त और रश्मि शर्मा को समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी दी गई है.

अचानक हुए इस बड़े फेरबदल से ब्यूरोक्रेसी में हलचल है. माना जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है. अब जल्द ही आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची भी जारी होने की संभावना है.

ये भी पढ़िए- 12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget