एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'माफ करदो, मत मारो, छोटा बच्चा हूं, गलती हो गई', गिड़गिड़ाता रहा नाबालिग लेकिन नहीं माने बेरहम, इतनी सी बात पर पीट-पीटकर ले ली जान

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में 3 युवकों ने एक मामूली सी बात पर 16 साल के नाबालिग ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला. मामला सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Auto Driver Boy Killed By 3 People In Udaipur: राजस्थान (Rajasthan) में अपराध बढ़ ही रहे हैं लेकिन अपराधों के तरीके भी भयावह होते जा रहे हैं. उदयपुर (Udaipur) में मंगलवार शाम को एक ऐसी ही घटना हुई. यहां तीन युवकों ने 16 साल के एक नाबालिग को लात-घूसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि वहां से गुजरते हुए लोगों ने पिटाई करते हुए देखा और वीडियो भी बनाया लेकिन किसी ने उन्हें रोका तक नहीं. वारदात उदयपुर शहर के देबारी हाईवे पर हुई. 

वजह छोटी सी लेकिन ले ली जान

बता दें कि 16 साल का भाया ऑटो चला रहा था कि सामने से बाइक पर सवार तीन युवक आ रहे थे. अनजाने में ऑटो चालक ने कट मार दी तो तीनों आरोपी युवक चिल्लाए और रुकने की कहा. ओटो चालक भाया नहीं रुका तो आरोपी युवक पीछा करते हुए पहुंचे और ऑटो रुकवाया. ऑटो रुकवाते ही तीनों ताबड़तोड़ मारपीट करते रहे. भाया कहता रहा माफ करदो, मत मारो, छोटा बच्चा हूं, गलती हो गई, लेकिन तीनों युवक नहीं माने. ताबड़तोड़ लातों और घूसों से पीटते रहे. भाया बेहोश हो गया उसके बाद उसे छोड़ा, फिर लोग उसे अस्पताल लेकर गए. बाद में वीडियो वायरल होने पर इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी उदयसागर निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू, महेंद्र सिंह और एक अन्य युवक की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया.

Rajasthan: 'The Kashmir Files' को लेकर कोटा में मचा बवाल, एक महीने के लिए लगी धारा 144, लगाए गए यह प्रतिबंध

अस्पताल पर चार घंटे हंगामा, शव नहीं लिया

नाबालिग की मौत की सूचना मिलने के बाद एमबी अस्पताल के बाहर भाया के परिजन और समाज के लोग जमा हो गए. प्रतापनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव उठाने से मना कर दिया. पुलिस और कालबेलिया समाज के बीच 4 घंटे तक बातचीत चली. पुलिस की समझाइश और सरकार से आर्थिक मदद दिलवाने के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. फिर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कराया. 

एमबी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मारपीट में भाया के शरीर के किसी अंदरूनी अंग पर गहरी चोट लगी और अंदर ही अंदर खून बहने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरा सच सामने आएगा. उधर, थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि टेंपो के कट मारने की बात पर विवाद होना सामने आया है, अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Rajasthan Weather Forcast: राजस्थान में गर्मी की मार, हीट वेव का नहीं अनुमान, जानें- मौसम का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget