एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'The Kashmir Files' को लेकर कोटा में मचा बवाल, एक महीने के लिए लगी धारा 144, लगाए गए यह प्रतिबंध

Kota: कोटा के सिनेमाघरों में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने 22 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले भर में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 लगाने का सोमवार को आदेश दिया.

Kota News: राजस्थान में कोटा के सिनेमाघरों में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने 22 मार्च से 21 अप्रैल तक जिले भर में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 लगाने का सोमवार को आदेश दिया. यह कदम कई त्योहारों से पहले सावधानी बरते हुए उठाया गया है. जिला कलेक्टर एवं जिलाधिकारी (कार्यवाहक) राजुकमार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत भीड़ के जमा होने, विरोध-प्रदर्शन करने, जुलूस और मार्च निकालने पर रोक लगा दी गई है.

1 महीने तक लगी धारा 144
इस अवधि में चेती चंद, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बैसाखी, जुमा-तुल-विदा के त्योहार पड़ेंगे. आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि यह आदेश सरकारी कार्यों, कोविड टीकाकरण और पुलिस कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कोटा शहर में जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाए जाने का विरोध किया है. मोर्चा ने इसके विरोध में बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी आएंगे. उन्होंने कहा,‘‘मोर्चा कोटा शहर में असंवैधानिक तरीके से धारा 144 लगाने का विरोध करता है और इसे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन करेगा.’’

सोशल मीडिया पर जारी किया गया यह आदेश
सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर भी आदेश जारी किया गया है. डीएम ने कहा है कि जिले में कोई भी सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक तथ्य एक दूसरे को नहीं भेजेंगे. जिससे शांति भंग की आशंका हो. इसके अलावा कोई सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. अगर कोई ऐसा करेगा या किसी को ऐसा करने के लिए कहेगा तो उसक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिलधिकारी के आदेश में कहा गया है कि कोई भी सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने वाले गाने नहीं बजाएगा.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur: रेल यात्री सावधान! एसी कोच से लाखों रुपये से भरा बैग गायब करने वाला चोर गिरफ्तार

Rajasthan Weather Forcast: राजस्थान में गर्मी की मार, हीट वेव का नहीं अनुमान, जानें- मौसम का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget