एक्सप्लोरर

Udaipur: स्कूल में सभी के सामने पिता ने मारे दो थप्पड़, 11 साल की छात्रा ने घर आकर कर लिया सुसाइड

Udaipur: स्कूल में सभी के सामने अपने पिता द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद एक किशोरी ने घर आकर खुदकुशी कर ली. यहां जानें पूरा मामला.

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उदयपुर जिले की फलासिया तहसील के बिछीवाड़ा स्थित सरकारी स्कूल में 11 वर्ष की अंजली ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. इसके पीछे कारण था कि परीक्षा में नकल की शिकायत होने पर अंजली को उसके पिता ने थप्पड़ मार दिया था. छात्रों के सामने थप्पड़ मारने पर तनाव में आई अंजली ने जहर खा लिया.

परिजन इलाज के लिए बेटी को गुजरात लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई. घटना 22 फरवरी की है लेकिन गुरुवार को मामला सामने आया और शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया. मृतका बच्ची के बड़े पिता नारायण ने अपने भाई यानी बच्ची के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पिता उसी स्कूल में लाइब्रेरियन हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक और नकल पर नकेल लगाने की कोशिश, हो सकती है 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल

नकल की थी शिकायत

फलासिया थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया कि बच्ची के बड़े पिता ने रिपोर्ट दी. रिपोर्ट ने बताया कि 22 फरवरी को 8वीं प्री बोर्ड की परीक्षा स्कूल में चल रही थी. सभी बच्चे हिंदी का पेपर दे रहे थे. अचानक एक चिट बच्ची अंजली के पास आई तो उसने उठाकर देखा. चिट को खोलते हुए कक्षा में उपस्थित टीचर ने देख लिया. इधर बच्ची के पिता भी इसी सरकारी स्कूल लाइब्रेरियन पद पर कार्यरत हैं तो टीचर ने बच्ची के हाथ में चिट देखते ही उसके पिता को बुला लिया. पिता ने जैसे ही नकल की बात सुनी तो बच्ची बोलती उससे पहले ही पिता ने दो थप्पड़ मार दिए.

रोती हुई घर गई और जहर खाया

पिता के थप्पड़ मारने के बाद बच्ची अंजली रोती हुई घर गई और जहर खा लिया. जब घर के सदस्यों को इसके बारे में जानकारी मिली तो अंजली को गुजरात के इडर स्थित हॉस्पिटल लेकर गए. उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई. इसके बाद अगले दिन पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी ली. बड़े पिता की रिपोर्ट पर बच्ची के पिता पर मुकदमा दर्ज किया.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan Tourism: राजस्थान का मतलब डेजर्ट या गर्मी नहीं! यहां भी हैं ऐसी जगहें जहां पर्यटक बिता सकेंगे सुकून के पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget