एक्सप्लोरर

Triple Talaq Case: भरतपुर में तीन तलाक का मामला, नोटरी से अटेस्टेड कराकर तीन बार भेजा तलाकनामा 

2013 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म के बाद से ससुराल वाले महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. महिला ने तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है.

भरतपुर (Bharatpur) जिले के रूपवास थाना इलाके में तीन तलाक का मामला (Triple Talaq Case) सामने आया है. रूपवास थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को पति ने कागज को नोटरी से अटेस्टेड करवाकर तलाकनामा भेजा है. महिला ने रूपवास थाने में आरोपी पति आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार महिला की शादी आरिफ निवासी वजीरपुर सवाई माधोपुर के साथ 18 नवम्बर 2011 को हुई थी. फिलहाल महिला का पति जयपुर के सांगानेर में रहता है.

बेटी के जन्म के बाद एक लाख की रकम की डिमांड

पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के बाद दोनों पति पत्नी राजी खुशी से रहते थे और 2013 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी के जन्म के बाद से ससुराल वाले महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. महिला का आरोप है कि ससुराल वाले बेटी के जन्म के बाद से 1 लाख रुपए की डिमांड भी करते. शारीरिक प्रताड़ना से महिला की आंखों की रोशनी भी कम होने लगी है. वर्ष 2014 में महिला का पति आरिफ जयपुर चला गया. उसने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली और जयपुर में ही दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा. पति की दूसरी शादी के बारे में पहली पत्नी को पता नहीं था.

Jaipur News: राजस्थान में त्योहारी सीजन का जोरदार आगाज, कारोबार के लिए अच्छे संकेत

नोटरी से अटेस्टेड कराकर तीन बार भेजा तलाकनामा 

वर्ष 2019 में आरिफ दूसरी पत्नी और बच्चे को लेकर घर सवाईमाधोपुर आ गया. इसका आरिफ की पहली पत्नी ने विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने पर आरिफ के परिजनों ने पहली पत्नी के साथ मारपीट की और गाड़ी में बैठाकर पीहर पहुंचा दिया. घटना के बाद महिला ने आरिफ और परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया. आरिफ ने पहली पत्नी को 17 जून 2022 को पहला नोटरी से अटेस्टेड तलाकनमा भेजा. दूसरा तलाकनामा 22 जून 2022 को भेजा. तीसरा तलाकनामा 26 अगस्त 2022 को भेजा. सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाई हुई है लेकिन फिर भी आरिफ ने नोटरी से अटेस्टेड हुआ तीन तलाक लिखकर महिला के पास भेज दिया है. रपवास थाने के एएसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है. आरिफ नामक व्यक्ति ने तलाकनामे की रजिस्ट्री भेजी है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. 

Jaipur Delhi Highway Toll: टोल बढ़ने से आज से जयपुर-दिल्ली का सफर हुआ महंगा, जानें- नया किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget