एक्सप्लोरर

Jaisalmer: सीजफायर के बाद जैसलमेर में क्या है ट्रेनों की स्थिति? जानें ताजा अपडेट

Jaisalmer News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जैसलमेर में शनिवार को ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई थी. इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Jaisalmer Trains Restore: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के अगले दिन यानी रविवार को जैसलमेर रेलवे स्टेशन को एक बार फिर यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. यहां ट्रेन सेवाएं  फिर से बहाल कर दी गई हैं. जैसलमेर रेलवे स्टेशन से रविवार को गुजरात के साबसमती के लिए पहली ट्रेन रवाना की गई. यह पहली नियमित ट्रेन आज दोपहर साढ़े 3 बजे रवाना हुई. इस दौरान सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए थे. हालांकि

सीजफायर के बाद शनिवार रात और रविवार सुबह भी एक ट्रेन को ट्रायल के तौर पर सुरक्षा के पूरे एहतियात के बीच रवाना किया गया था, लेकिन उनमें मुसाफिरों की संख्या बेहद कम थी. रविवार दोपहर करीब 27 घंटे के बाद जैसलमेर रेलवे स्टेशन एक बार फिर यात्रियों की भीड़ से गुलजार नजर आया. स्टेशन परिसर और रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की खासी चहल-पहल नजर आई. साबरमती जाने वाली ट्रेन में बड़ी संख्या में मुसाफिर यहां से सवार हुए. 

Jaisalmer: सीजफायर के बाद जैसलमेर में क्या है ट्रेनों की स्थिति? जानें ताजा अपडेट

इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त और चेकिंग करते नजर आए. स्टेशन पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी देखकर यात्री भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए. जैसलमेर रेलवे स्टेशन से ट्रेन सेवाएं बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है.

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. रविवार को ही जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर पहली यात्री ट्रेन का आगमन भी हुआ है. 

जैसलमेर में शनिवार को ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बसें ओवरलोड होकर चल रही थी. बसों की छतों पर भी तमाम लोग सवार होकर यात्रा कर रहे थे. कई लोगों को पैदल ही काफी दूर तक यात्रा करनी पड़ी थी. बहरहाल लोगों ने अब राहत की सांस ली है. 

इसे भी पढ़ें: सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने जैसलमेर किए थे 2 मिसाइल अटैक, Indian Army ने हवा में मार गिराया

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget