एक्सप्लोरर

सीजफायर से पहले पाकिस्तान ने जैसलमेर किए थे 2 मिसाइल अटैक, Indian Army ने हवा में मार गिराया

India Pakistan Ceasefire: मिसाइल के टुकड़े गिरने के बाद पुलिस और सेना की टीम भी मौके पर पहुंची थी. मिसाइल के बड़े हिस्से को रविवार दोपहर को पूरी तरह डिफ्यूज कर दिया गया है.

Missile Attack In Jaisalmer: सीजफायर से तकरीबन 13 घंटे पहले पाकिस्तान ने शनिवार सुबह राजस्थान में बॉर्डर से सटे हुए जैसलमेर जिले में दो मिसाइल अटैक किए थे. हालांकि इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया था और मिसाइल को हवा में ही मार गिराया था. मिसाइल का जो बड़ा हिस्सा जैसलमेर के बड़ौत इलाके में गिरा था, उसे सेना ने रविवार को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है. 

इस दौरान आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली कर दिया गया था. मिसाइल को डिफ्यूज करने की यह कार्रवाई महज कुछ सेकेंड में ही जोरदार धमाके के बीच पूरी हुई, लेकिन इस प्रक्रिया के पूरे होने में तकरीबन तीन घंटे का वक्त लगा. डिस्पोजल की प्रक्रिया पूरी होने पर दूर खड़े लोगों ने भारत माता और इंडियन आर्मी के  जयकारे भी लगाए. 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे जैसलमेर में दो मिसाइलों के जरिए हमला करने की कोशिश की थी. राहत की बात यह रही कि भारतीय सेना ने दोनों हमलों को हवा में ही नाकाम कर पाकिस्तान की मिसाइलों को आसमान में ही मार गिराया था. पहली मिसाइल जैसलमेर शहर और पोखरण के बीच बड़ौत गांव में अलग-अलग हिस्सों में गिरी थी. 

बड़ौत गांव में मिसाइल का एक बड़ा हिस्सा पहले खुले मैदान में गिरा. वहां बड़ा गड्ढा हो गया, उसके बाद हवा में उड़ान भरते हुए तकरीबन आधा किलोमीटर दूर खेतों में घिरा. मिसाइल के कुछ टुकड़े घरों के अंदर आंगन में भी गिरे. घरों में जिस जगह टुकड़े गिरे, वहां अगल बगल लोग सोए हुए थे. एक खाली बिस्तर में आग भी लगी, लेकिन राहत की बात यह रही कि इलाके के सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे. 

मिसाइल के टुकड़े गिरने के बाद पुलिस और सेना की टीम भी मौके पर पहुंची थी. मिसाइल के बड़े हिस्से को आज दोपहर को पूरी तरह डिफ्यूज किया गया. इस प्रक्रिया को सेना की स्पेशल टीम द्वारा अंजाम दिया गया. कार्यवाही के दौरान आसपास के इलाके को पूरी तरह खाली कर दिया गया था. इस दौरान नजदीक की सड़क पर आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई थी. कार्यवाही के दौरान सेना के साथ ही पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस समेत कई दूसरे विभागों की टीमें भी मौजूद थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget