एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा के दिन जयपुर के खजाना महल में पर्यटकों की उमड़ी भीड़, रामसेतु कुंड के तैरते पत्थरों की पूजा

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुका है. इस शुभ दिन जयपुर के खजाना महल में पर्यटकों की आवाजाही रही.पर्यटक राम नामी पत्थर देखकर भावुक हो गए.

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है. इस दिन को सभी लोग त्योहार की तरह मना रहे हैं. बल्कि लोगों का यह कहना है कि शायद ही पिछले 200 वर्षों के इतिहास में कोई ऐसा भव्य समारोह इस धरती पर हुआ होगा. इस शुभ दिन पर जयपुर में भी दिवाली जैसा माहौल रहा. यहां जेम्स एंड ज्वेलरी के म्यूजियम खजाना महल में भी पर्यटकों की आवाजाही रही. 

पंडितों की तरफ से रामसेतु के तैरते पत्थरों की पूजा, अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ प्रसादी का वितरण भी किया गया. रामेश्वरम के बाद जयपुर का खजाना महल संभवत एक ऐसा स्थान है, जहां की कुंड में रामनामी अद्भुत पत्थर तैरते हुए दिखते हैं. भगवान श्री राम जी की लंका पर विजय गाथा के साक्षी होने का साक्षात प्रमाण देता है. आज कई पर्यटकों इन अद्भुत पत्थरों को देखकर छू कर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें भर आई. पर्यटकों ने 13650 कैरेट के रूबी पत्थर से बनी राम दरबार की मूर्ति की भी पूजा अर्चना का लाभ भी लिया.

रामसेतु में इस्तेमाल हुए पत्थरों को देखने आते हैं लोग 

खजाना महल के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि अब से रोजाना इस रामसेतु कुंड में तैरते पत्थरों की पूजा अर्चना की जाएगी. अनूप बताते हैं कि वैसे तो यह पत्थर पिछले लगभग एक वर्ष से इस कुंड में तैर रहे हैं. पर्यटक इसको उत्सुकता के साथ देखते भी हैं. पर जब से रामलाल की अयोध्या में स्थापना की घोषणा हुई है. प्रभु श्रीराम के संघर्ष और लंका विजय का प्रतीक रामसेतु के पवित्र पत्थरों को देखने का नजरिया बदल गया है.

यहां आने वाले लोगों में यह तैरते पत्थर आस्था का विषय बनता जा रहा है. अब यह मात्र दर्शनीय नहीं है. बल्कि पूजनीय हो गए हैं. इसका उदाहरण है कि कुछ लोग जूते उतार कर ही इनको छूते हैं. कुछ लोग छूकर राम नाम का जाप करने लगते हैं. बड़े बुजुर्ग बच्चों को इस पत्थर का महत्व और गाथा बताते हैं.
  
जल महल जयपुर स्थित खजाना महल देश का पहला ऐसा अनूठा म्यूजियम है. जहां आपको ब्रह्मांड के लगभग सभी तरह के पत्थर तथा ज्वेलरी देखने को मिलेगी. जिसमें रामसेतु के पत्थर के अलावा टूटा तारे जिसे उल्का पिंड कहा जाता है. उसको भी आप साक्षात देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजस्थान में त्योहार जैसा माहौल, CM भजनलाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup: भारत संग मैच पर पाकिस्तान ने लिया यूटर्न, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से कहा- सही फैसला, थैंक्यू
भारत संग मैच पर पाकिस्तान ने लिया यूटर्न, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से कहा- सही फैसला, थैंक्यू
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

Maharashtra जिला परिषद चुनाव में महायुति की जीत, PM Modi ने दी बधाई | BJP | Mahayuti Victory
T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
T20 World Cup: भारत संग मैच पर पाकिस्तान ने लिया यूटर्न, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से कहा- सही फैसला, थैंक्यू
भारत संग मैच पर पाकिस्तान ने लिया यूटर्न, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ से कहा- सही फैसला, थैंक्यू
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
Anupama Spoiler: कपिल करेगा सुसाइड, प्रेम के संग प्रेरणा करेगी जबरदस्ती, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट
कपिल करेगा सुसाइड, प्रेम के संग प्रेरणा करेगी जबरदस्ती, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
गर्लफ्रेंड की हत्या कर रोने लगा शख्स , बोला जेल गया तो GTA मिस हो जाएगा, यूजर्स ने लगा दी क्लास
गर्लफ्रेंड की हत्या कर रोने लगा शख्स , बोला जेल गया तो GTA मिस हो जाएगा, यूजर्स ने लगा दी क्लास
दिल्ली में T-20 वर्ल्ड कप का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते होंगे बंद
दिल्ली में T-20 वर्ल्ड कप का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते होंगे बंद
Embed widget