एक्सप्लोरर

BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने राम मंदिर में छिड़का गंगाजल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- 'दलितों से नफरत...'

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि कांग्रेस नेता के आने से मंदिर अपवित्र हो गया, इसलिए गंगाजल छिड़ककर इसे पवित्र किया गया. इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया है.

Tika Ram Jully On Gyan Dev Ahuja: राजस्थान में अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा एक बार फिर चर्चाओं में हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के मंदिर आने से मंदिर अपवित्र हो जाता है इसलिए मैंने गंगाजल से राम मंदिर को पवित्र किया है. इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया है.

दरअसल, रविवार को राम नवमी के मौके पर अलवर में एक सोसायटी के राम मंदिर में हुए कार्यक्रम में सांसद भूपेंद्र यादव समेत बीजेपी के  कई बड़े नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी शिरकत की. कार्यक्रम के बाद बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के आने से मंदिर अपवित्र हो गया.

टीकाराम जूली ने किया पलटवार 
वहीं इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, "बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा का बयान बीजेपी की दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक है. मैंने विधानसभा में दलितों की आवाज उठाते हुए छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही थी पर बीजेपी की मानसिकता ये है कि वो मेरे दलित होने के कारण मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने की बात कह रहे हैं."

'दलितों से नफरत करती है बीजेपी'
उन्होंने आगे कहा, "यह न सिर्फ मेरी व्यक्तिगत आस्था पर हमला है बल्कि अस्पृश्यता जैसे अपराध को बढ़ावा देने वाला बयान है. क्या बीजेपी दलितों से इतनी नफरत करती है कि हमें पूजा पाठ करते भी नहीं देख सकती है? क्या भगवान पर केवल बीजेपी नेताओं का अधिकार हो गया है? मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो दलितों के मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने के बयान का समर्थन करते हैं."

ये भी पढ़ें

Bhilwara News: भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच विवाद, चाकूबाजी के बाद हिंदूवादी संगठनों ने किया बंद का ऐलान

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget