एक्सप्लोरर

बेटी की सगाई पर भावुक हो गए कांग्रेस नेता टीकाराम जुली, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल को छू लेने वाली बात

Tika Ram Jully Daughter Gets Engaged: राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जुली की बेटी वर्षा की सगाई हो गई है. इस खुशी के मौके पर कांग्रेस नेता ने सभी से बेटी के लिए आशीर्वाद मांगा.

Tika Ram Jully Daughter Gets Engaged: राजस्थान से एक शुभ समाचार सामने आया है. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जुली की  बड़ी बेटी वर्षा की आज (8 जुलाई) सगाई हो गई है. जीवन के इस खास मौके पर विपक्ष के नेता भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई की घड़ी भले अभी दूर है, लेकिन यह पहला पड़ाव ही माता-पिता के लिए एक भावुक क्षण होता है.

टीकाराम जुली ने सोशला मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेटी और होने वाले दामाद के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है. उन्होंने इस पल को उनके जीवन का विशेष और कभी न भूलने वाला पल बताया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा,''जीवन का एक विशेष, भावुक और अविस्मरणीय पल, एक ऐसा पल, जिसमें बहुत भावुक हुआ, दिल गर्व से भरा और मन भावनाओं से लबालब.
 
परिवार की सबसे बड़ी बिटिया वर्षा का मंजीत सिंह सांखला के साथ वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार सगाई (रोका) की. बच्चों के जीवन की एक पवित्र और सुंदर यात्रा का शुभारंभ हुआ''.

 कांग्रेस नेता ने लिखा, ''बेटी को विदा करने की घड़ी भले अभी दूर हो, लेकिन यह पहला पड़ाव ही माता-पिता के लिए एक भावुक दस्तक होती है, जहां हमें उसकी मासूमियत, उसके बचपन की हर झलक आंखों के सामने तैर जाती है. कब बिटिया बड़ी हो गई, यह सोचकर मन कुछ पल के लिए ठहर सा जाता है''.

आपने इस शुभ क्षण को और भी सुंदर बना दिया, आपने जो अपने स्नेह, आशीर्वाद और प्रेम से इस शुभ क्षण में सहभागी बने, आपका साथ, स्नेह और शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत अमूल्य हैं. मैं आप सभी का ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं. आपका प्रेम और आशीर्वाद मेरे परिवार पर यूँ ही बना रहे, मेरी यही हमारी कामना है.

इसे भी पढ़ें: 'जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है फिर क्यों...', जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किया तंज

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget