एक्सप्लोरर

Teachers' Day: राजस्थान में शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा करने होते हैं ये सरकारी काम, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित?

Teachers' Day 2024: राजस्थान के सभी स्कूलों में 'शिक्षक दिवस' को विशेष ढंग से मनाया जा रहा है. शिक्षक दिवस पर आइये जानते हैं कि शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा और किन सरकारी काम करने होते हैं.

Rajasthan Teachers News: राजस्थान में शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या न होने की परेशानी से जूझ रहा है. दूसरी तरफ शिक्षकों को भी कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनके कंधों पर बच्चों को पढ़ाने के अलावा कई और सरकारी कामों को करने की जिम्मेदारी है. 

इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है. सरकारी कामों की वजह से अध्यपकों की व्यस्तता के कारण बड़ी संख्या में छात्र स्कूल में अनुपस्थित रहते हैं. सरकारें बदलती रहीं लेकिन इन व्यवस्थाओं में कोई बड़ा बदलाव नहीं हो पाया. स्थिति जस की तस बनी हुई है.

शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ प्रमुख काम उन्हें पढ़ाई के अलावा हमेशा करना होता है, जो करना नहीं चाहते. कुछ का तो यहां तक कहना है कि वो घर जब जाते हैं तभी उन्हें काम करने पड़ते हैं. 

शिक्षकों का कहना है कि काम के लिए कहीं से और कोई भी सरकारी आदेश जारी हो जाता है. उन्हें उसे फॉलो करना पड़ता है. इसलिए उनके पास पढ़ाने के अलावा कई काम होते हैं.

स्कूलों में करना होता है ये काम
शिक्षक को पहला काम तो स्कूल में पढ़ाने का है, लेकिन उसके अलावा भी कई काम है जो उसे करना होता है. शिक्षकों को बच्चों के लिए रोज मिड-डे मील या पोषाहार के इंतजाम में भी लगे रहना होता है, जिसमें एक घंटे के आसपास समय देना होता है. 

उसके बाद जब बच्चों का नामांकन होता है तो उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड शिक्षक ही अपडेट करता है. प्रदेश में भजनलाल शर्मा सरकार की गठन के बाद स्कूल में मोबाइल फोन प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने से शिक्षकों को डिजिटल कामों को करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. बच्चों की अटेंडेंस ऑनलाइन हर दिन भरनी होती है. विद्यालय में बिजली और कम्प्यूटर की आमतौर पर समस्या बनी रहती है.

विद्यालय से बाहर होती है ये जिम्मेदीर
राजस्थान के शिक्षकों को बूथ लेवल अधिकारी का काम हमेशा करना होता है. जिसमें उन्हें समय- समय पर चुनाव से संबधित काम करना होता है. इसके साथ ही उन्हें 'पल्स पोलियो अभियान' में भी काम करना होता है. 

इसके अलावा शिक्षकों को जनगणना का भी काम करना होता है. राज्य में होने वाली परीक्षाओं में ड्यूटी करनी होती है और इसमें सुचारू और पारदर्शी तरीके से करवाने की उनकी जिम्मेदारी होती है. 

इसी तरह 8वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा में ड्यूटी लगती है. इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन के लिए भी ड्यूटी लगाई जाती है. इसके अलावा कई बार सरकारी कार्यक्रमों में ड्यूटी लगा दी जाती है.

ये भी पढ़ें: MP News: पिता को मुखाग्नि देने के बाद राजधर्म निभाने में जुटे सीएम, इन जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget