एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री की सऊदी अरब यात्रा पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'PM मोदी की वजह से मुस्लिम देशों में...'

PM Modi Saudi Arabia Visit: सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी को बड़ा भाई बताया था.

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल) को दो दिवसीय सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना होंगे. इस पर ऑल इंडिया सूफी काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों में पीएम मोदी का प्रभुत्व बढ़ा है. उन्होंने कहा कि मोदी जब से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तब से मुस्लिम देशों में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है.

'मुस्लिम देशों में पीएम मोदी का प्रभाव बढ़ा है'

चिश्ती ने कहा, "यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है. जितनी भी बड़ी ताकतें हैं वो भारत की ताकत को समझते हैं. मुस्लिम देशों के मुसलमानों में मोदी जी का प्रभाव बढ़ा है यह बहुत सराहनीय है. इस यात्रा से दोनों देशों को फायदा होगा और इससे दुनिया में एक सकारात्मक मैसेज जाएगा."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "क्राउन प्रिंस जिस तरीके से पीएम मोदी को सम्मान देते हैं यह खुशी की बात है. मैं चाहता हूं कि पीएम मोदी बार-बार यात्रा करते रहें. मोदी जी की वजह से मुस्लिम मुल्कों से दोस्ती को और मजबूती मिली है."

'पीएम मोदी मेरे बड़े भाई हैं'

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "ये इस बात का प्रमाण है कि पीएम मोदी किस तरह से भारत को आगे ले जा रहे हैं. इन दोनों देशों के अलावे जितने भी मुस्लिम देश हैं, उनके भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में खास तौर से यूएई, कतर और सऊदी अरब से जो रिश्ते रहे हैं वो काबिले तारीफ हैं. उसको बहुत मजबूती मिली है. पिछली बार जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हिंदुस्तान तशरीफ लाए थे तो उन्होंने राष्ट्रपति भवन में स्पष्ट तौर पर कहा था कि पीएम मोदी मेरे बड़े भाई हैं. ये सम्मान की नजर से देखा जाता है. इससे हर भारतवासी का सिर फख्र से ऊपर होता होगा."

पीएम मोदी के व्यक्तिगत रिश्तों का महत्व- चिश्ती

इसके आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी दिया गया है. इससे हर भारतीय को खुशी होती है. पीएम मोदी पॉलिटिकल रिश्ते तो मेंटेन करते ही हैं, उनके व्यक्तिगत रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget