एक्सप्लोरर

Ajmer: अजमेर में CM गहलोत और पायलट गुट के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चले लात- घूंसे, देखें वीडियो

Rajasthan News: सचिन पायलट के समर्थकों ने सीएम गहलोत के विश्वस्त सिपहसलार धर्मेंद्र राठौड़ के विरोध में 'धर्मेंद्र राठौड़ मुर्दाबाद' के नारे लगाए. इसके बाद स्थिति बिगड़ी. पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा.

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेसी सह प्रभारी अमृता धवन के अजमेर दौरे से पहले सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के समर्थक आपस में उलझ गए. दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. सचिन पायलट के समर्थकों ने गहलोत के विश्वस्त सिपहसलार धर्मेंद्र राठौड़ के विरोध में 'धर्मेंद्र राठौड़ मुर्दाबाद' के नारे लगाए जिसके बाद स्थिति बिगड़ी और पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा. सह प्रभारी अमृता धवन की बैठक को पहले करवाने को लेकर शहर कांग्रेस और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

सरकार के बचाने में राठौड़ की थी भूमिका
2020 में गहलोत सरकार पर आए राजनीतिक संकट के समय सरकार बचाने में धर्मेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका मानी जाती है. 25 सितंबर 2022 को राजस्थान में आए सियासी भूचाल और उसके बाद हुए इस्तीफा प्रकरण में धर्मेंद्र राठौड़ पर्दे के पीछे का चर्चित चेहरा रहे है, उन्हें आलाकमान द्वारा नोटिस भी मिला था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. धर्मेंद्र राठौड़ वर्तमान में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के चेयरमैन हैं. वह पहले अलवर की बानसूर विधानसभा से दावेदारी पेश करते रहे हैं. 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर वह अजमेर जिले से जमीन तलाश रहे हैं.

पायलट ने अजमेर से शुरू की थी जनसंघर्ष यात्रा
कुछ दिनों पहले सचिन पायलट ने अजमेर में आरपीएससी मुख्यालय से जन संघर्ष पदयात्रा शुरू की थी. इस पदयात्रा में पायलट ने वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार और आरपीएससी में हो रहे पेपरलीक के मुद्दों पर अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमले बोले थे. इस दौरान अजमेर में सचिन पायलट को भारी जनसमर्थन मिला था. सचिन पायलट का अजमेर से पुराना जुड़ाव रहा है, वे  यहां से 2009 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं हालांकि 2014 में मोदी लहर के कारण वह यहां से चुनाव हार गए थे.

यह भी पढ़ें: Watch: जयपुर ट्रैफिक पुलिस के 'PK' आखिर क्यों रहते हैं चर्चा में? लोगों को समझाने का निराला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget