एक्सप्लोरर

Sachin Pilot News: क्या सचिन पायलट पर होगी कार्रवाई? कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया ये जवाब

Sachin Pilot Protest:  सचिन पायलट के अनशन के मुद्दे पर राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले और रिपोर्ट सौंपी. अब उनका कहना है कि सभी कुछ देखने के बाद कांग्रेस का प्लान तैयार होगा.

Action Against Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के एक बड़े कदम ने कांग्रेस में हलचल बढ़ा दी है. दिल्ली में उनके अनशन से कांग्रेस आलाकमान में खलबली मच गई है. इस बीच कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से जब सवाल किया गया कि क्या सचिन पायलट पर एक्शन लिया जाएगा? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा राजस्थान पार्टी प्रभारी रंधावा ने कहा कि सभी से बात करेंगे, घटनाक्रम देखेंगे. सचिन पायलट के दिए गए भाषण को स्टडी कर रहे हैं. इसके बाद पार्टी का एक्शन प्लान बताया जाएगा. 

सचिन पायलट के अनशन को बताया था पार्टी विरोधी
गौरतलब है कि सचिन पायलट के अनशन के मुद्दे पर राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले और बुधवार को रिपोर्ट सौंपी. लगभग आधे घंटे तक सुखजिंदर रंधावा और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बातचीत हुई. वहीं, मालूम हो कि सोमवार को ही राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने सचिन पायलट के इस कदम को कांग्रेस विरोधी करार दिया था.

कांग्रेस नेतृत्व से होगी सचिन पायलट की मुलाकात?
फिलहाल, सचिन पायलट के दिल्ली में होने की खबर है लेकिन पार्टी नेतृत्व से उनकी मुलाकात की कोई भी बात सामने नहीं आई है. वहीं, यह बताया जा रहा है कि गांधी परिवार सचिन पायलट से नाराज चल रहा है. सचिन पायलट के अनशन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बीच भी बातचीत हुई है. वहीं, सोनिया गांधी से बात करने के बाद इस मामले में आगे का प्लान तैयार किया जाएगा. 

सचिन पायलट ने क्यों लिया अनशन का फैसला?
सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले पर अशोक गहलोत सरकार पर ही आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कई शिकायतों के बावजूद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. सचिन पायलट इसी बात से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसकी वजह से अनशन का फैसला लिया गया. पायलट ने कहा कि उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को दो बार पत्र लिखा था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें: Watch: सचिन पायलट से जुड़े सवाल पर CM अशोक गहलोत बोले- 'मेरा ध्यान सिर्फ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget