एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'चुनाव से ठीक पहले उन्हें भ्रष्टाचार...' कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का केंद्र पर हमला

Rajasthan Lok Sabha Elections: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले राजस्थान में कानून व्यवस्था की समस्या के बारे में बात करनी चाहिए.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है. पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले लगातार जारी है. इस बीच कांग्रेस ने केंद्र की सरकार पर हमला बोला है. चूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कई वादे किए लेकिन पूरा नहीं कर पाए. 

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव के ठीक पहले उन्हें भ्रष्टाचार की याद क्यों आ रही है?

सुखजिंदर सिंह रंधावा का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आगे कहा, ''पीएम मोदी ने कई वादे किए और कहा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान', तो पहले उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या के बारे में बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों से डरने वाला नहीं हूं और उन्हें अंदर ले जाऊंगा, फिर पिछले 10 वर्षों में आपको किसने रोका? आपको कौन रोक रहा है? आपने किसी को अंदर क्यों नहीं किया? चुनाव से ठीक पहले उन्हें भ्रष्टाचार याद आया. जितने भ्रष्टाचारी कांग्रेस में थे, उसको तो आपने बीजेपी ज्वाइल करा ली.'' 

चूरू में पीएम मोदी ने जनसभा में क्या कहा?

लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान के मद्देनजर पीएम मोदी शुक्रवार (5 अप्रैल) को एक बार राजस्थान का दौरा किया. इस दौरान चूरू में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर भी टिप्पणी की और अपनी सरकार की विकास योजनाओं का बखान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वो जरुर पूरा करती है. उन्होंने कहा कि हम तो संकल्प पत्र लेकर आते हैं और उसे पूरा करते हैं.

हम अपने सभी वादे को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस को घेरा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चंद्रशेखर आज़ाद ने बढ़ाई BJP के लिए चुनौती, राजस्थान की पांच सीट पर उतारे उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget