एक्सप्लोरर

सिरोही में बेटे ने अज्ञात नंबर से फोन कर रात भर पिता को किया टॉर्चर, सुबह ऐसे हुआ खुलासा

Sirohi News: सीरोही में एक व्यक्ति को एसपी कार्यालय के कर्मचारी के नाम से कॉल आया और पैसे मांगने लगा. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की, जिससे पता चला कि कॉल करने वाला उसका ही बेटा था.

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही में बीते कल एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताकर पैसे मांगने का मामला सामने आने से मानो हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि अज्ञात नंबर से किए गए कॉल पर पीड़ित को कहा गया कि उसका नाम अनिल है और वह एसपी ऑफिस का कर्मचारी है. सुबह एसपी ऑफिस आ जाना.

जमीन के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता को आधी रात तक फोन पर जमकर टॉर्चर किया और रुपयों की डिमांड कर डाली. पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फसाने की धमकी भी दी. जब पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू की तो कॉल करने वाला व्यक्ति उस पीड़ित का पुत्र ही निकला.

कार्मिक बताकर कॉल पर दी धमकी
कॉल करने वाले ने खुद को सिरोही एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताया और गाड़ी में डालकर थाने ले जाने की धमकी दी. पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया. इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो तब पता चला कि कॉल पीड़ित के बेटे ने ही की थी. मामला सिरोही के बरलूट थाना क्षेत्र का है. पिता पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले इस मामले की जिले भर में खासी चर्चा है.

पुलिस का कहना है
सिरोही पुलिस ने बताया कि बरलूट निवासी मोहन पुरोहित उम्र (60) को कॉल करके टॉर्चर करने वाले वाला आरोपी उसका ही बेटा निकला है. आरोपी सतीश पुरोहित उम्र (35) ने अपने आप को एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताया. आरोपी ने पिता को फ्रॉड कॉल करके धमकी देकर 6 लाख रुपये की मांग की. आरोपी ने पैसे नहीं देने पर गाड़ी में डालकर ले जाने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने को लेकर डराया. पिता ने थाने में रिपोर्ट दी उसके बाद पुलिस पड़ताल में यह खुलासा हुआ.

जमीन से जुडा बताया जा रहा आपसी विवाद
रिश्ते में पिता-पुत्र के बीच जमीन से जुड़े विवाद बताया जा रहा है. परिवादी और उसके बेटे के बीच जमीन विवाद चल रहा है. आपसी कलह के चलते उसके पुत्र ने एसपी के नाम से कॉल करके उसको टॉर्चर किया और डराया धमकाया. इस मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. बरलूट थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सोमवार रात को ही फ्रॉड कॉलर नंबर की पड़ताल शुरू करके आरोपी के गिरेबान तक पहुंची गई थी.

अब खानी पड़ेगी जेल की हवा
एसपी ऑफिस के नाम से कॉल करने पर पुलिस अब आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. परिवादी और उसके पुत्र के बीच जमीन विवाद को लेकर अनबन चल रहा है. आरोपी पर आरोप है की उसने स्वयं को सिरोही एसपी कार्यालय का कर्मचारी बताकर कॉल कर टॉर्चर करने का कृत्य किया है. जो गंभीर विषय है. इस मामले को लेकर पुलिस का भी सख्त एक्शन होना तय है.

यह है पूरा मामला 
फ्रॉड कॉल करने वाले ने स्वयं को एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताकर कॉल की और उसके माध्यम से पीड़ित को धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हें गाड़ी में डालकर ले जायेंगे. पीड़ित मोहन पुरोहित ने बताया कि आरोपी ने बीती रात्रि करीब 8:30 बजे से लेकर 1:30 तक मुझे अनेकों कॉल करके धमकाया और किसी मामले में फसाने की धमकी भी दे डाली. फ्रॉड कॉलर ने यह भी कहा कि मेरा नाम अनिल है और मैं एसपी ऑफिस का कर्मचारी हूं. सुबह एसपी ऑफिस आ जाना.

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, इस साल 25 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी! 51 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget