एक्सप्लोरर

एक्सप्रेस ट्रेन से कीमती मोबाइल फोन की चोरी, राजस्थान पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड़ रेलवे पुलिस ने तीन महीने पहले एक्सप्रेस ट्रेन में हुई मोबाइल चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Sirohi Crime: राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड़ रेलवे पुलिस ने करीब तीन महीने पहले एक्सप्रेस ट्रेन से हुई मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया 30 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल भी जब्त किया है.

 क्या कहती है पुलिस

आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने और अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत 5 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 22932 में हुई मोबाइल चोरी की जांच शुरू की गई थी.

तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच के दौरान कुणावती, थाना मकराना, जिला नागौर निवासी संतोष पत्नी मेवाराम सांसी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह था मामला

इस मामले में राजपुर, परमार फलिया, जिला दाहोद (गुजरात) निवासी गीताबेन पत्नी रसूलभाई निनामा ने 24 फरवरी 2025 को आबूरोड थाने में बिना नंबरी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई. अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.

चोरी का खुलासा करने में आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान, हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह, दीपेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल पहाड़ सिंह, रेलवे पुलिस थाना जोधपुर के कांस्टेबल हरकेश एवं मकराना चौकी में पदस्थ महिला कांस्टेबल बेबी डारा की अहम भूमिका रही.

ये भी पढ़ें- CM भजनलाल ने 7800 अभ्यर्थियों को दिया ज्वाइनिंग लेटर, जयपुर ब्लास्ट पीड़ित की बेटी को भी मिला रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget