एक्सप्लोरर

Rajasthan: शिमला के टॉय ट्रेन का अहसास मेवाड़-मारवाड़ के बीच, यहां चली हेरिटेज ट्रेन, भाप इंजन सा मिलेगा अनुभव

Heritage Train: शिमला की टॉय ट्रेन सा अहसान देने वाला मेवाड़-मारवाड़ ट्रैक पर अब हेरिटेज ट्रेन चल चुकी है. इसका ट्रायल हुआ है. इसके बाद इस घाट सेक्शन वाले ट्रेक पर चार चांद लग जाएंगे और पर्यटन बढ़ेगा.

Toy Train in Rajasthan: मेवाड़ और मारवाड़ के बीच का सफर काफी प्रसिद्ध है क्योंकि असल अरावली की खूबसूरती यहीं दिखाई देती है. बताया जाता है की यह सफर शिमला टॉय ट्रेन का अहसास दिलाता है. इसलिए यहाँ के ट्रेन का सफर करने भी कई लोग जाते हैं. अब इस सफर में भी चार चांद लगने वाले हैं. क्योंकि यहां अब हेरिटेज ट्रेन टूरिस्ट कोच चल गई है. इसका ट्रायल हो चुका है और संभवत जल्द ही इसकी शुरुआत होने वाली है.

बड़ी बात यह है कि यह पूरा ट्रेक ही हेरिटेज है. खास बात यह है कि यह दुनिया के चुनिंदा मीटर गेज ट्रेन में से एक है और प्रमुख भी माना जाता है. आइये जानते क्या है यह ट्रेक और कैसे चलेगी हेरिटेज ट्रेन. 

80 साल पुराना है यह ट्रेक
मेवाड़-मारवाड़ ट्रेक 80 साल पुराना है. घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के बीच घुमावदार यह ट्रेक दुनिया के चुनिंदा ट्रेक में से एक है. इसका 80 प्रतिशत हिस्सा पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है. वर्ष 1936 से यहां ट्रेन चल रही है. ट्रेक की बात करे तो उदयपुर जिले के मावली जंक्शन से मारवाड़ जंक्शन तक कि दूरी 170 किलोमीटर है. वहीं राजसमन्द जिले के देवगढ़ से मारवाड़ तक 52 किलोमीटर है. अभी मावली से देवगढ़ तक मीटर गेज को ब्रॉडगेज बनाने के लिए  बजट पास हुआ है. वहीं हेरिटेज लुक को जिंदा रखने के लिए देवगढ़ से मारवाड़ तक मीटर गेज की रखने की बातचीत चल रही है. ताकि लोगों को हेरिटेज अनुभव दिया जा सके. इसमें गोरमघाट का घाट सेक्शन सबसे टेढ़ा-मेढ़ा और खूबसूरत लगता है. 

भाप के इंजन जैसा लुक दिया, एक एसी और एक सामान्य डिब्बा
हेरिटेज ट्रेन की शुरूआत से पहले इसका ट्रायल हुआ. हेरिटेज ट्रेन के आगे का लुक भाप के इंजन का दिया गया है, जो बरसों पहले इस ट्रेक पर चला करती थी. इसके डिब्बों पर राजस्थानी चित्रकारी कर रखी है. इसमें दो डिब्बे है, जिसमें एक एसी और एक नॉन एसी डिब्बा होगा. ट्रायल कामलीघाट से मारवाड़ तक हुआ जिसमें अजमेर मंडल डीआरएम राजीव धनखड़, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जितेंद्र मीणा सहित कई अधिकारी पहुंचे. एक और खास बात यह है ली इसी ट्रेक पर रेल बस सेवा भी शुरू होने जा रही है. रेल बस आ चुकी है और मारवाड़ जंक्शन पर खड़ी हुई है. दोनों का अभी तय नहीं कि कब शुरू होगी लेकिन दोनों के शुरू होने पर काफी फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: इस विधानसभा सीट पर 20 साल से चल रही राम और भगवान में कड़ी लड़ाई, जानिए क्या है असल कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget