एक्सप्लोरर

'दो मंत्री सिर्फ नाम के, बजट में कुछ नहीं...,' शांति धारीवाल ने बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Kota News: राजस्थान सरकार का बजट युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को निराश करता है. पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने बजट में किसी स्पष्ट विजन की कमी की आलोचना की. उन्होंने घोषणाओं को धरातल पर खोखला बताया.

Shanti Dhariwal attack On BJP Government: डबल इंजन का दम भरने वाली राजस्थान सरकार का पहला बजट पूरी तरह से फेल नजर आया. बजट में युवाओं किसान व्यापारी मध्यम वर्ग हर वर्ग को निराशा हाथ लगी है. पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के 6 महीने के कार्यकाल का जनता ने लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दे दिया. 

इसके बावजूद भी राजस्थान की सरकार ने बिना विजन के ही बजट को पेश करके एक बार फिर प्रदेश की जनता को निराश करने का काम किया है. बजट में राजस्थान के विकास को लेकर कोई विजन नजर नहीं आया. कांग्रेस सरकार की योजनाओं को तोड़ मरोड़ कर बजट में पेश करने और बुनियादी कामों के लिए भी बजट में लंबा चौड़ा बखान करने का काम किया गया. जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शिक्षा चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को एक विजन के साथ स्थापित कर राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने का काम किया था.

बजट में सिर्फ पर्यटन विकास की हवा हवाई घोषणाएं की
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में पर्यटन विकास को लेकर किए गए दावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बजट में पर्यटन विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए. लेकिन कोटा में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के चलते अनदेखी लगातार की जा रही है. हम उम्मीद कर रहे थे कि पर्यटन विकास के बारे में जब सरकार बजट पेश करेगी तो चंबल रिवर फ्रंट के दूसरे फेज ग्रीन फील्ड रिवर फ्रंट के बारे में भी कुछ घोषणा की जाएगी लेकिन बजट में सिर्फ पर्यटन विकास की हवा हवाई घोषणाएं की गई जो धरातल पर खोखली साबित होने वाली है.

कोटा से दो मंत्री लेकिन बजट में कुछ नहीं मिला
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने बजट में कोटा को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोटा से दो-दो मंत्री सरकार में है ना तो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा कोटा को दिलवा पाए ना ही ऊर्जा एनर्जी के क्षेत्र में कोई प्रोजेक्ट की घोषणा की गई. कोटा की जनता को उम्मीद थी कि सरकार के दो मंत्री कोटा के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आएंगे जिनकी घोषणा बजट में होगी लेकिन कोटा वासियों को निराशा ही हाथ लगी.

कांग्रेस सरकार में हुए थे 6000 करोड़ के विकास कार्य अब बजट में 6 करोड़ भी नहीं मिले
कोटा को कोचिंग नगरी के साथ पर्यटन नगरी बनाने और विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित कर शहर वासियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पिछली कांग्रेस सरकार में 6000 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए थे. पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने विजन के साथ कोटा में विकास के कार्य करवाए. पर्यटन के क्षेत्र में विशेष स्तरीय प्रोजेक्ट स्थापित किया लेकिन सरकार बदलते ही पर्यटन स्थलों की अनदेखी तो हो ही रही है बजट में भी कोटा के हिस्से कुछ नहीं आया यह जनता के साथ विश्वासघात है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बजट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget