एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन पर पत्नी के उड़ गए होश, नौकर ने ऐश मौज के लिए लॉकर से उठाए 60 लाख के जेवर

Jodhpur News: सरदारपुरा थाने इलाके में व्यवसाय की पत्नी ने रक्षाबंधन पर जेवर पहनने लिए लॉकर खोला तो होश उड़ गए. उसके कीमती जेवर चोरी हो चुके थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan Crime: राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. नेहरू पार्क निवासी व्यवसायी के घर में काम करने वाले घरेलू नौकर ने व्यवसायी के घर की आलमारी के लॉकर से 10 महीने में 60 लाख के सोने और डायमंड के आभूषण चुरा लिए.

व्यवसायी की पत्नी को रक्षाबंधन पर जेवर की जरूरत होने पर अलमारी का लॉकर खोला तो आभूषण गायब मिले. इस पर व्यवसाय ने सरदारपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया जिस पर घरेलू नौकर से पुलिस ने पूछताछ की. नौकर ने चोरी की वारदात कबूला. चोरी की गई ज्वेलरी को गिरवी रखकर उस पर लोन उठा लिया. जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया.

सरदारपुरा पुलिस थाने के उप निरीक्षक विश्राम मीणा ने बताया कि नेहरू पार्क के पास निवासी व्यवसायी प्रशांत पुत्र संपतराज जैन के मकान से 60 लाख रुपये के जेवर चोरी किए गए थे. उनका आरोप है कि उन्होंने 18 महीने पहले लाला लाजपत राय कॉलोनी निवासी करण जयपाल को घर में साफ सफाई के लिए नौकर रखा था. उसने घरेलू काम करने के दौरान उसने गत वर्ष अक्टूबर में सोने की दो चैन, जनवरी में 50 लाख रुपये की जेवर, 15 से 23 जुलाई के बीच सोने की दो चूड़ी तीन अंगूठियां चुराया ली थी. 

मोतियों के सेट भी शामिल है. 19 अगस्त को राखी पर जेवर पहनने के लिए लॉकर देखा तो उसमें जेवर नहीं मिले. नौकर से पूछताछ की गई तो उसने चार बार में 60 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी चोरी करना कबूल किया. नौकर ने दोस्तों के साथ लग्जरी गाड़ियों में ऐसो मौज करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी प्रशांत राज जैन  द्वारा  एफआईआर दर्ज करवाई गई है. नौकर को पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने लाला लाजपत राय कॉलोनी निवासी करण जयपाल पुत्र जितेंद्र मेघवाल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया. जिस पर कोर्ट से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- छतरपुर में थाने पर पथराव को लेकर भड़के जीतू पटवारी, पुलिस पर ही खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget