एक्सप्लोरर

Innovation in Education: छोटे बच्चों की स्कूल के बाद ऐसे होगी पढ़ाई, इस शहर में खुल रहा है आफ्टर स्कूल

Innovation in Education: इस प्रोगाम में बच्चों को पढ़ाने के साथ सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक और शैक्षणिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा. बच्चों को रचनात्मक चीजें और नवाचार सिखाया जाएगा.

अब तक तो यह चलता आ रहा है कि बच्चे स्कूल में पढ के बाद सीधे घर आते हैं. इसके बाद कोई घर पर रहता हैं, कोई बाहर खेलता है या कोई गलत संगत में पड़ जाता है. स्कूल के बाद बच्चों को सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक और शैक्षणिक विकास पर ध्यान देने के लिए उदयपुर में आफ्टर स्कूल, यानी स्कूल के बाद वाले स्कूल की शुरुआत होने जा रही है. बड़ी बात यह है कि यह शुरुआत किसी स्कूल भवन में नहीं बल्कि महाराणा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में होने वाली है. राजस्थान में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.

20 बच्चों से होगी शुरुआत, शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा स्कूल

प्रदेश सरकार ने इसी सत्र से विवि के संघटक समुदाय एवं व्यावहारिक विज्ञान कॉलेज में इसे शुरू करने की अनुमति दी है. प्रोगाम में बच्चों को पढ़ाने के साथ सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक और शैक्षणिक विकास पर ध्यान दिया जाएगा. बच्चों को रचनात्मक चीजें और नवाचार सिखाया जाएगा. शुरुआत में 20 बच्चों के एडमिशन होंगे. दोपहर 2 बजे शुरू होगा जो 5.30 बजे तक चलेगा. सेंटर में खाने-पीने की व्यवस्था भी रहेगी.

Haryana: क्लास 8 के लिए बोर्ड परीक्षा कराने के फैसले पर भड़के प्राइवेट स्कूल, खटखटा सकते हैं कोर्ट का दरवाजा

कॉलेज में प्रदेश की पहली 55 साल पुरानी प्री-नर्सरी भी है. इसमें बच्चों को खेलकूद और अन्य तरीके से पढ़ाई करवाई जाती है. बच्चों को साथ में न कॉपी-किताब लानी होती है और न ही टिफिन. इसमें हर सत्र में सिर्फ 20 बच्चों को ही प्रवेश दिया जाता है क्योंकि 20 बच्चों पर एक शिक्षक जरूरी होता है. सन् 1967 में शुरू हुई नर्सरी में जिम बाइक, एलिफेंट राइड एयर वाकर समेत कई तरह के उपकरण हैं.

एक्सपर्ट पढ़ाएंगे बच्चों को

कॉलेज की प्रोफेसर गायत्री तिवारी ने बताया कि आफ्टर स्कूल प्रोग्राम में 3 एक्सपर्ट की मदद से बच्चों को पढ़ाया जाएगा. इस उम्र के बच्चों के साथ कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिन्हें वो किसी को बता नहीं पाते हैं. इसमें बच्चों की समस्या को जाना जाएगा. उनके मानसिक तनाव, व्यवहार और बदलावों को समझा जाएगा.

वर्किंग पैरेंट और उनके बच्चों के लिए मददगार

कुलपति एनएस राठौड़ ने बताया कि स्कूल-डे केयर सेंटर के रूप में नई एक्टिवटी शुरू की जा रही है. वर्तमान में बच्चे नवाचार और रचनात्मक चीजों से दूर हो रहे हैं. इस क्लास के माध्यम से बच्चों को नवाचार करने और रचनात्मक चीजें बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. उनकी स्किल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आफ्टर स्कूल के लिए प्रार्थना पत्र मांग लिए गए हैं, रिस्पांस क्या आता है उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे. 

Gujarat Pre-school Reopen: गुजरात में आज से खुलने जा रहें हैं प्री-स्कूल, पांच साल का यश है बहुत खुश

कुलपति ने यह भी बताया कि अभी बच्चों में स्कूल 2 बजे तक रहते हैं और माता-पिता की नौकरी औसत शाम 6 बजे तक रहती है. ऐसे में बच्चा 2 बजे आने के बाद या तो केयर टेकर के पास रहता है या फिर परिवार. माता-पिता का साया नहीं मिलने पर गलत प्रभाव पड़ता है. ऐसे में बच्चे यहां आएंगे तो काफी कुछ सीखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget