एक्सप्लोरर

Jodhpur: सुमेरपुर में ट्रेलर से टकराई स्कूली बस, हादसे में 2 की मौत, 12 लोग गंभीर घायल

Sumerpur Bus Accident: पुलिस के अनुसार गुजरात से निजी स्कूलों से बसें राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर टूर पर निकली थी. इसी दौरान एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें स्कूल स्टाफ के दो लोगों की जान चली गई.

Jodhpur Bus Accident: राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूली बस की ट्रेलर से टकराने के दौरान भीषण हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह स्कूली बस गुजरात से बच्चों को राजस्थान के टूर पर लेकर आई थी. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखचे उड़ गए. इस दुर्घटना के बाद मौके पर चिक पुकार मच गई. स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर बस में मौजूद अन्य लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सुमेरपुर को भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल टूर बस और ट्रेलर की भीषण दुर्घटना में मेहसाणा निवासी 60 वर्षीय प्रकाश और 35 वर्षीय विपुल चौधरी की मौत हो गई है जान गवाने वाले दोनो स्कूल स्टाफ हैं. एक दर्जन गंभीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

पुलिस के अनुसार गुजरात से निजी स्कूलों से बसें राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर टूर पर निकली थी. इसी दौरान हाईवे पर बसों के आगे डामर से भरा ट्रेलर चल रहा था. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए. जिस कारण पीछे चल रही स्कूली टूर बस ट्रेलर में घुस गई. इस भयानक हादसे में स्कूल के दो स्टाफ की मौत हो गई है. वही एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक दर्जन घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. जहां से आधा दर्जन गंभीर घायल लोगों को सिरोही अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया. पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है. जाम खुलवाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने कसी कमर, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर 17 जनवरी से होगा पड़ाव

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget