एक्सप्लोरर

Rajasthan News: केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने कसी कमर, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर 17 जनवरी से होगा पड़ाव

Jat Reservation Agitation in Bharatpur: आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर-धौलपुर जाट समाज के लोगों ने दोबारा कमर कस ली है. जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने भरतपुर में पड़ाव के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में दोबारा आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने प्रदर्शन का एलान किया है. भरतपुर और धौलपुर जिले के जाट समाज के लोग ओबीसी श्रेणी से लगातार आरक्षण की मांग कर रहा है. इसी क्रम में एक बार फिर इन दो जिलों के जाट समाज के लोगों ने केंद्र में जाट आरक्षण की मांग लेकर भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के जयचौली रेलवे स्टेशन के पास 17 जनवरी से महापड़ाव शुरू होने जा रहा है.  

जोरशोर महापड़ाव की तैयारी शुरू
महापड़ाव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए विगत बुधवार (10 जनवरी) को भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य पहुंचे. इस दौरान भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार भी मौके पर पहुंचे. इस महापड़ाव को लेकर कई गांव में जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं, जबकि महापड़ाव स्थल पर भोजन और पानी के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है.  

विश्वेंद्र सिंह ने सरकार को दी चेतावनी
डीग जिले के आखोली गांव में दो दिवसीय जिकड़ी भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. भजन जिकड़ी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा "केंद्र में अन्य जिलों की तरह भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज के नौजवानों के भविष्य के लिए ओबीसी का आरक्षण जरूरी है. " विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि "मुझे आरक्षण की जरूरत नहीं है, लेकिन हमारे युवाओं के साथ जो अन्याय हो रहा है उसको किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे.  

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि "सरकार हमारी समझदारी को कमजोरी ना समझे. साल 2017 में भी बीजेपी की सरकार भरतपुर-धौलपुर के जाटों का आंदोलन देख चुकी है. हम नहीं चाहते कि उसकी पुनरावृत्ति हो." अपनी मांगों के लेकर उन्होंने आगे कहा कि इस लिए जल्दी से जल्दी केंद्र में भी भरतपुर-धौलपुर के जाटों को ओबीसी के आरक्षण का लाभ दिया जाये.   

गांधीवादी तरीके से होगा महापड़ाव 
भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार अन्य सदस्यों के साथ महापड़ाव स्थल पर पहुंचे. महापड़ाव स्थल जयचोली रेलवे स्टेशन के पास अवलोकन करने के बाद नेम सिंह फौजदार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा "17 जनवरी को जयचोली गांव में महापड़ाव शुरू किया जाएगा. "

नेम सिंह फौजदार ने कहा कि "ये महापड़ाव पहले गांधीवादी तरीके से होगा." उन्होंने कहा कि "साल 2017 की तरह जाट समाज द्वारा पूरे जिले में जगह-जगह धरना शुरू किए जाएंगे. उसके बावजूद भी अगर सरकार ने हमारी मांग को गंभीरता से नहीं लिया, तो मजबूरी में हमें रेल की पटरी और सड़क पर उतरना पड़ेगा. इसके लिए हम रेल भी रोकेंगे और सड़क भी जाम करेंगे."

ये भी पढ़ें:

Rajasthan में निवेश के लिए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इन कंपनियों को किया आमंत्रित, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
Jhalawar News: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हासिल की नौकरी, सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
झालावाड़: फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हासिल की नौकरी, सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
Jaipur News: मौत को दावत देने वाले सैकड़ों होटल धड़ल्ले से संचालित, संकरी गलियों में सुरक्षा नदारद
जयपुर में मौत को दावत देने वाले सैकड़ों होटल धड़ल्ले से संचालित, संकरी गलियों में सुरक्षा नदारद

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget