एक्सप्लोरर

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, सावन मेले के लिए रेलवे ने बनाया खास प्लान, जानें पूरी डिटेल

Indian Railways: सावन माह में मेलों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने कोटा से इंदौर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने के फैसला किया है. यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने ये फैसला लिया है.

Rajasthan Sawan Mela: त्यौहारी सीजन के समय अक्सर रेलवे ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर या ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर भीड़ को कम करने का प्रयास करता है. यात्रियों की सुविधाओं के लिए भीड़ वाले रुटों पर नई ट्रेनों का संचालन भी होता है. ये अक्सर पर्व व छुट्टियों में देखने को मिलता है. रेलवे ने इस बार सावन माह में मेलों में भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

साप्ताहिक रूप में 4-4 ट्रिप चलेगी ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा सावन मेला के अवसर पर यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से कोटा से इंदौर के मध्य एक स्पेशल का संचालन किया जा रहा हैं. यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 30 जुलाई से 20 अगस्त के बीच मंगलवार साप्ताहिक रूप में 4-4 ट्रिप लेकर चलेगी. इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे.

गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-इंदौर-कोटा स्पेशल, कोटा से दोपहर 14.10 बजे प्रस्थान कर रात 21.00 बजे इंदौर पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में इंदौर से रात 22.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे कोटा पहुंचेगी.

मेला स्पेशल ट्रेन का इन स्टेशन पर होगा ठहराव
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट, महिदपुर, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशन पर रुकेगी। इस संबंध में सर्व-संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस स्पेशल ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें.

वाया कोटा, गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल के 5 फेरे बढ़ाए गए
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त यातायात भार को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा होकर गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के मध्य संचालित स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे बढ़ाए है. यह साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी गोरखपुर से 2 अगस्त तक संचालित होनी थी जिसकों 30 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनल से 3 अगस्त तक संचालित होनी थी जिसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. 

गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार गोरखपुर से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी रात 10:50 बजे, कोटा रात 01:00 बजे आगमन होकर अगले दिन शाम 04:00 बजे बांद्रा टर्मिनल को पहुंचेगी. इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शनिवार बांद्रा टर्मिनल से रात 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा दोपहर 12:40 बजे एवं गंगापुर सिटी दोपहर 02:48 बजे आगमन होकर सोमवार सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 

यहां रहेंगे ट्रेन के हाल्ट
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपूर सेंट्रल, टुंडला, आगरा फोर्ट, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री ने हिंदू जनसंख्या को खतरा बताया, बोले- 'हर घर में दो से तीन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget