एक्सप्लोरर

Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, क्यों प्रसिद्ध है चौदह महादेव मंदिर?

Sawan Somwar: श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों द्वारा मंदिरों में दूध से शिवलिंग पर अभिषेक किया गया. साथ ही बेलपत्र चढ़ाकर खुशहाली की कामना की गई.

Rajasthan News: हिन्दू धर्म में श्रावण मास का अलग ही महत्व होता है. श्रावण के सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाकर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की जाती है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रावण मास के अलग-अलग सोमवार को प्रदेश के 44 शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के 4 मंदिर भी इसी में शामिल जहां सरकार रुद्राभिषेक कराएगी.

भरतपुर के श्मशानेश्वर महादेव पर भी सरकार द्वारा रुद्राभिषेक कराया जायेगा. देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के.के.खंडेलवाल ने बताया है कि भरतपुर के श्मशानेश्वर महादेव पर भी रुद्राभिषेक 28 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार को कराया जायेगा. सावन में सोमवार के दिन लगभग सभी मंदिरों में इस तरह के अनुष्ठान होते हैं. एक रुद्राभिषेक में एक हजार लीटर और सहस्त्रधारा में करीब 5 हजार लीटर जल चढ़ाया जाता है. 

चौदह महादेव मंदिर भी प्रसिद्ध मंदिरों में माना जाता है

जहां रुद्र अष्टाध्यायी का पाठ भी होता है जिसमे करीब 800 मंत्र हैं जो करीब दो घंटे में पढ़े जाते हैं. शहर के चौदह महादेव, राज राजेश्वर, ठंडेश्वर, रंगेश्वर, डालमिया महादेव, अर्द नारीश्वर, चौमुखा महादेव, अग्रेश्वर, तिलकेश्वर सहित भरतपुर के सभी शिवालयों भी कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा भक्त पूजा कर सावन के पहले सोमवार का व्रत रख रहे है.
 
राजस्थान के भरतपुर जिले में आज श्रावण के पहले सोमवार को पूजा के लिए शिवालयों में भक्त सुबह होते ही पहुंचने लगे व जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. भरतपुर में प्रसिद्ध प्राचीन चौदह महादेव जी का मंदिर है जो गंगा महारानी मंदिर के पास स्थित है चौदह महादेव मंदिर भी प्रसिद्ध मंदिरों में माना जाता है यहां चौदह शिवलिंग एक साथ विराजमान हैं जितने भी भक्त यहां पूजा करने आते हैं चौदह शिवलिंग की एक साथ पूजा कर शिवलिंग पर दूध और जल बेलपत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं. 
 
भरतपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्थित भोले बाबा के मंदिर की स्थापना की गई है. इस मंदिर में अलग-अलग चरों कोनों में नंदी महाराज,गणेश जी पार्वती जी प्रतिमा स्थापित की है तथा बीच में शिव लिंग है जिसपर सभी भक्त दूध,बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हैं.
       
श्रावण में इस बार 8 होंगे सोमवार 
वर्ष 2023 में श्रावण मास में अधिक मास भी पड़ रहा है. इस बार श्रवण मास में 8 सोमवार पड़ेंगे और श्रावण मास सोमवार की पूजा और व्रत 8 सोमवार करने होंगे. 
 
श्रावण मास में पूजा का विशेष महत्व है 
पंडित प्रेम शर्मा ने बताया कि मंदिर की मान्यता और आस्था के चलते यूं तो हर दिन श्रद्धालु शिवालयों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करते हैं लेकिन श्रावण मास में शिवालयों में दर्शन के लिए काफी भीड़ रहती है. पूरे श्रावण मास में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने की इच्छा से मंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना और पूजा करते हैं. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget