एक्सप्लोरर

राजस्थान के CM अशोक गहलोत का PM मोदी पर तंज़, कहा- प्रधानमंत्री चतुराई से भाषण देते हैं और लोगों को...

अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें देश की जनता तक सच्चाई पहुंचानी होगी तभी बीजेपी बेनकाब हो सकेगी और सच सामने आएगा.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि हिन्दुत्व और ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से भाषण दे कर बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है. अशोक गहलोत ने कहा कि सबको मालूम है कि देश में, उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन कैसा रहा. जन-जन को मालूम है, लेकिन ये सभी बातें पीछे छूट गई हैं क्योंकि आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) चतुराई से अपनी बातें रखते हैं और पूरा मीडिया उसमें आपका साथ देता है.’’

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चतुराई से भाषण देते हैं और लोगों को लगता है कि चूंकि प्रधानमंत्री बोल रहे हैं, तो सबकुछ सच ही होगा.’’

दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘शांति यात्रा’ में हिस्सा लेने के बाद गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री विपक्ष पर आरोप लगाते हैं कि वह एजेंसियों (जांच एजेंसियों) को बदनाम कर रही है... जबकि पूरा देश देख रहा है कि क्या चल रहा है... न्यायपालिका में क्या हो रहा है, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई में क्या हो रहा है... दुनिया देख रही है कि कैसे छापे पड़ रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें देश की जनता तक सच्चाई पहुंचानी होगी तभी बीजेपी बेनकाब हो सकेगी और सच सामने आएगा.’’

अशोक गहलोत ने कहा कि यूक्रेन में अभी जो अशांति की स्थिति है, उसमें गांधीजी के अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अखंडता के लिए शांति एवं अहिंसा का मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है.

दांडी मार्च की 92वीं वर्षगांठ पर बजाज नगर स्थित खादी संस्थान संघ परिसर से निकली ‘शांति यात्रा’ में शामिल होने के बाद गांधी सर्किल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘आज हमारे देश में तनाव का जो माहौल है, उसमें हमें गांधीजी के बताए सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग को अपनाकर सद्भाव कायम करने की जरूरत है.’’

UP Election Results: बीजेपी से लेकर SP तक... कितने महिला-पुरुषों ने किस पार्टी को किया वोट? किन मुद्दों को बनाया आधार?

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बताया बीजेपी का एजेंट, बोले- कांग्रेस नहीं होती तो दीदी जैसे नेता नहीं होते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget