एक्सप्लोरर

‘बीजेपी सरकार में जल्द बिखराव...’, सचिन पायलट का भजनलाल शर्मा सरकार पर बड़ा निशाना

Sachin Pilot News: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कई मुद्दों को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार की बेपरवाही की वजह से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है.

Sachin Pilot on Bhajan Lal Sharma Government: कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार के भीतर अलग-अलग शक्ति केंद्र उभर आए हैं, जिससे ये स्पष्ट नहीं है कि कौन मंत्री कैबिनेट में है और कौन नहीं.

कानून के मुद्दे पर भजन लाल शर्मा सरकार की आलोचना करते हुए सचिन पायलट ने कहा, "राज्य के मौजूदा हालातों से लोग व्यथित हैं. आमतौर पर सरकारों के भीतर तीन-चार साल के बाद तनाव पैदा होता हैं, लेकिन यहां मैं देख रहा हूं कि शुरुआत से ही सत्ता के अलग-अलग केंद्र उभर कर सामने आए हैं."

पूर्व डिप्टी CM पायलट ने आगे कहा, "ये राज्य के लोगों के लिए हानिकारक है. यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार कौन चला रहा है. कभी एक नेता कुछ कहता है तो कभी कोई दूसरा नेता कुछ और कहता है." एक राज्य-एक चुनाव पर एक सवाल का जवाब देते हुए पायलट ने कहा कि सरकार के भीतर समन्वय की कमी है, यही वजह है कि बेतुके बयान सामने आ रहे हैं.

बिश्नोई समुदाय के कार्यक्रम में पहुंचे थे सचिन पायलट
पायलट ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप हो गया है. हमारी कांग्रेस सरकार ने जिन परियोजनाओं के टेंडर जारी किए थे. उनपर वर्तमान सरकार अमल नहीं कर रही जिसकी वजह से वे कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. बता दें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट जोधपुर के पास खेजड़ली में बिश्नोई समुदाय द्वारा आयोजित शहीदी दिवस में भाग लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर गए थे. ये दिन बिश्नोई समुदाय के उन 363 लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने पेड़ों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी.

‘प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है’
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा सरकार बेपरवाह दिख रही है जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है. हर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब नजर आ रही है. उन्होंने कहा जोधपुर में इतनी दुष्कर्म की घटनाएं हुई है जिससे लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया है. सरकार कानून व्यवस्था पर शिकंजा कसने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगी हुई है. 

‘अगर सरकार चाहती है तो RPSC को भंग कर दें’ 
किरोड़ी लाल मीणा के राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग पर पायलट ने कहा कि अगर सरकार चाहती है तो इसे भंग किया जा सकता है. चुनाव से पहले बीजेपी बड़े-बड़े वादे करती थी लेकिन अब आरपीएससी को भंग करने की बात आती तो सरकार पीछे हट रही हैं. पायलट ने कहा कि लोगों को अब आरपीएससी पर भरोसा नहीं है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, डेढ़ साल से चल रहे थे बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget