एक्सप्लोरर

'दिल्ली में बैठे BJP के बड़े नेता...', विजय शाह की विवादित टिप्पणी को लेकर सचिन पायलट ने कह दी बड़ी बात

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग को फिर पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि सीजफायर आखिर किन शर्तों पर हुआ.

Vijay Shah On Colonel Sofiya Qureshi: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के महासचिव सचिन पायलट ने भी मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

सचिन पायलट ने आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा है कि मध्य प्रदेश के मंत्री के मामले में दिल्ली में बैठे बीजेपी के बड़े नेताओं को संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए. इस तरह के बयान के बाद अब उन्हें मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नहीं रह गया है.

'बीजेपी हमेशा की तरह अपने एजेंडे पर काम कर रही'

सचिन पायलट ने कहा है कि मंत्री ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह कतई स्वीकार करने लायक नहीं है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए. उनके मुताबिक इस तरह की बयानबाजी सेना और देश का मनोबल प्रभावित करती है. मंत्री के इस बयान से लगता है कि आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है लेकिन बीजेपी हमेशा की तरह अपने एजेंडे पर काम कर रही है.

सचिन पायलट ने सीजफायर पर उठाए ये सवाल

कांग्रेस नेता ने इस सीजफायर के मुद्दे को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग को फिर पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि सीजफायर आखिर किन शर्तों पर हुआ. इसकी घोषणा भारत के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों की. डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे ऐलान से पहले भारत को विश्वास में क्यों नहीं लिया. उन्होंने सवाल उठाया कि सीजफायर को लेकर आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप रुकने का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं. 

सचिन पायलट के मुताबिक पहलगाम हमले के बाद आतंक के खिलाफ कार्रवाई में पूरे देश ने जो एकजुटता दिखाई वह बेमिसाल थी. ऐसे में देश के लोग के इस बारे में हकीकत जानना चाहते हैं. इसलिए सरकार को चाहिए कि वह तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाकर देश को इस बारे में पूरी जानकारी दें. अमेरिका आखिरकार भारत और पाकिस्तान की तुलना क्यों कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया साफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget