एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा

Jaipur LPG Crisis: भारत में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गई है. इसका असर केवल रसोई तक सीमित नहीं, बल्कि जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर प्रसाद निर्माण भी ठप हो रहा है।

अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे ईरान के तनाव का असर अब सात समंदर पार भारत के बाजारों और आम जनजीवन के साथ-साथ लोगों की आस्था पर भी पड़ने लगा है. युद्ध के कारण उपजे सप्लाई चैन संकट से भारत में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत शुरू हो गई है. इस गैस संकट का असर केवल रसोई या होटलों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब मंदिरों में भगवान को चढ़ने वाले 'प्रसाद' के निर्माण पर भी इसका गहरा संकट मंडराने लगा है.

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गहराया संकट

पिंक सिटी जयपुर के आराध्य 'मोती डूंगरी गणेश मंदिर' में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं. मान्यता के अनुसार, श्रद्धालु यहाँ गजानन को लड्डू और मोदक अर्पित करते हैं. मंदिर परिसर और उसके बाहर स्थित प्रसाद की दर्जनों दुकानों पर ये मिठाइयां कमर्शियल गैस सिलेंडरों के जरिए ही बड़े पैमाने पर तैयार की जाती हैं. लेकिन गैस सप्लाई बाधित होने से अब इन मिष्ठान भंडारों के सामने प्रसाद तैयार करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

ब्लैक में 300 रुपये महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर कारोबारी

मंदिर की मुख्य इमारत के ठीक बगल में प्रसाद की दुकान चलाने वाले कृष्णा सैनी ने जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि गैस की किल्लत के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं. पिछले दो दिनों से उन्हें मजबूरी में 'ब्लैक' में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है. प्रति कमर्शियल सिलेंडर उन्हें लगभग 300 रुपये अतिरिक्त (Extra) चुकाने पड़ रहे हैं. कारोबारियों को डर है कि यदि कमर्शियल सिलेंडर पूरी तरह से मिलने बंद हो गए या कीमतें अत्यधिक बढ़ गईं, तो प्रसाद तैयार करना कतई आसान नहीं रह जाएगा.

श्रद्धालुओं की चिंता और सरकार से गुहार

इस गैस संकट ने केवल कारोबारियों को ही नहीं, बल्कि आस्थावान श्रद्धालुओं को भी चिंतित कर दिया है. मोती डूंगरी पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान गणेश को प्रसाद का भोग लगाए बिना उनकी पूजा और दर्शन कैसे पूरे होंगे? बिना प्रसाद के भगवान का आशीर्वाद कैसे हासिल होगा?

श्रद्धालुओं ने स्पष्ट तौर पर मांग की है कि सरकार को इस मामले में तुरंत दखल देना चाहिए. लोगों की अपील है कि कम से कम मंदिरों के प्रसाद निर्माण के लिए गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

हालांकि, यह समस्या केवल मोती डूंगरी गणेश मंदिर तक ही सीमित नहीं है. गैस सिलेंडरों की इस किल्लत का असर धीरे-धीरे जयपुर समेत पूरे राजस्थान के अन्य प्रमुख मंदिरों की प्रसाद व्यवस्था पर भी पड़ना शुरू हो गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget