एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल

Rajasthan News In Hindi: फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोलर कमिश्नरेट द्वारा पूरे प्रदेश में 'ईट राइट ड्राइव' अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग टीमों ने प्रदेश भर से कुल 670 फूड सैंपल लिए.

राजस्थान के फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोलर कमिश्नरेट ने पूरे प्रदेश में 'ईट राइट ड्राइव' अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य यह जांचना था कि बच्चों को मिलने वाला खाना सुरक्षित है या नहीं और क्या खाद्य पदार्थ तय मानकों के अनुसार बेचे जा रहे हैं. अभियान के तहत 1 से 31 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग टीमों ने प्रदेश भर से कुल 670 फूड सैंपल लिए. इनमें बिस्किट, केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, चॉकलेट, नूडल्स, कॉटन कैंडी, मिठाइयों के साथ-साथ समोसे-कचौरी जैसे स्ट्रीट फूड भी शामिल थे. इन सैंपलों की जांच अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर की लैब्स में कराई गई.

670 में से 11.19% फूड प्रोडक्ट तय मानकों पर नहीं उतरे खरे

जांच में सामने आया कि 670 में से 75 सैंपल यानी 11.19% फूड प्रोडक्ट तय मानकों पर खरे नहीं उतरे. रिपोर्ट के अनुसार 4.03% सैंपल ऐसे पाए गए जिनमें गुणवत्ता की कमी थी, यानी उनमें पोषक तत्व या शुद्धता निर्धारित स्तर से कम थी. वहीं 2.68% सैंपल मिसब्रांडेड पाए गए, जिनके लेबल पर गलत या अधूरी जानकारी दी गई थी. इसके अलावा 2.54% सैंपल सीधे तौर पर सेहत के लिए असुरक्षित पाए गए.

श्रेणीवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा खराबी, तैयार भोजन यानी स्ट्रीट फूड और रेडी-टू-ईट आइटम्स में सामने आई, जहां 41.3% सैंपल फेल पाए गए. इसके बाद पेय पदार्थों की श्रेणी में 30.7% सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे. वहीं बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे केक, पेस्ट्री और बिस्किट के 24% सैंपलों में कमियां मिलीं.

खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंगों का किया जा रहा अत्यधिक इस्तेमाल

फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि कई खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंगों का अत्यधिक इस्तेमाल किया जा रहा है. विशेष रूप से गहरे पीले और नारंगी रंग का उपयोग तय सीमा से ज्यादा पाया गया, जो बच्चों के दिमाग और व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल सकता है. कुछ सैंपलों में फैट की मात्रा कम थी, जबकि कुछ में दूध की शुद्धता मानकों से कम पाई गई. कई पैकेटों पर यह भी स्पष्ट नहीं था कि भोजन को सुरक्षित रखने के लिए किस माध्यम का उपयोग किया गया है.

हालांकि राहत की बात यह रही कि छोटे बच्चों के लिए बनाए जाने वाले उत्पाद जैसे शिशु आहार और न्यूट्रास्यूटिकल्स के सैंपल सुरक्षित पाए गए और उनमें कोई कमी नहीं मिली. जिलों के हिसाब से देखें तो भरतपुर में सबसे ज्यादा 29.41% सैंपल फेल पाए गए. उदयपुर, जोधपुर और जालोर में भी औसत से ज्यादा सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि कोटा के सैंपल सबसे सुरक्षित पाए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में छात्रों के नाम बदलने पर बैकफुट पर सरकार, भारी विरोध के बाद शिक्षा विभाग का यू-टर्न
राजस्थान में छात्रों के नाम बदलने पर बैकफुट पर सरकार, भारी विरोध के बाद शिक्षा विभाग का यू-टर्न
Ajmer: श्मशान तो कभी मंदिर में छुपा, 16 साल पुरानी धुंधली तस्वीर से फरार कैदी अरेस्ट, फिल्मी है पकड़ने की कहानी
अजमेर: श्मशान तो कभी मंदिर में छुपा, 16 साल पुरानी धुंधली तस्वीर से फरार कैदी अरेस्ट, फिल्मी है पकड़ने की कहानी
Jaipur News: महिला आरक्षण बिल पर BJP की 'शक्ति पदयात्रा', CM भजनलाल और डिप्टी सीएम दीया कुमार हुईं शामिल
महिला आरक्षण बिल पर BJP की 'शक्ति पदयात्रा', CM भजनलाल और डिप्टी सीएम दीया कुमार हुईं शामिल
Rajasthan: जयपुर में महिला आरक्षण को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
राजस्थान: जयपुर में महिला आरक्षण को लेकर सियासी संग्राम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Advertisement

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला समय, DM ने जारी किया निर्देश
बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला समय, DM ने जारी किया निर्देश
कृपाण, चाकू और गन.... जर्मनी के गुरुद्वारे में हुई खूनी झड़प में 11 लोग घायल, क्या है पूरा मामला
कृपाण, चाकू और गन.... जर्मनी के गुरुद्वारे में हुई खूनी झड़प में 11 लोग घायल, क्या है पूरा मामला
Tilak Varma Century: सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
Iran-US War: जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
Low Cost Farming Tips: सिर्फ 5000 हजार रुपये से कर सकते हैं इन फसलों की खेती, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा
सिर्फ 5000 हजार रुपये से कर सकते हैं इन फसलों की खेती, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा
सिंगल चार्ज में 1520 KM रेंज, दुनिया के पहले खास ब्रेकिंग सिस्टम वाली इस EV की क्या है कीमत?
सिंगल चार्ज में 1520 KM रेंज, दुनिया के पहले खास ब्रेकिंग सिस्टम वाली इस EV की क्या है कीमत?
Embed widget