एक्सप्लोरर

राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया साफ

Operation Sindoor: पाकिस्तान के पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की देशभर में सराहना हो रही है. इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर क्या कहना चाहती है राजस्थान सरकार.

Rajasthan News: पाकिस्तान के पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की देशभर में चर्चा है. लोगों ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की है. पीएम मोदी का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सैन्य संघर्ष फिलहाल स्थगित किया गया है लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है यह जारी ही है.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रमों में फिलहाल ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने की कोई योजना नहीं है. राज्य के शिक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की खबरों का खंडन किया है. मंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. 

उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय हित से जुड़ा हुआ मामला है. इस बारे में तुरंत फैसला लेना जल्दबाजी होगी. भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है.

बता दें कि पीएम मोदी का कहना है कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित किया गया है लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए यदि जब भी पाकिस्तान इस तरह की कोई भी हिमाकत करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में सीजफायर हो गया है. देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ इंडियन आर्मी के ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है. बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया.  

वहीं ऑपरेशन सिंदूर चूंकि जारी है, इसलिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला यह बेहद महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय हित से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के सचिन पायलट, 'अब समय आ गया है कि...'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget