एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पास होने के बाद सचिन पायलट का बड़ा बयान, 'अगर किसी भी क्षेत्र में कुछ कमियां...'

Sachin Pilot News: राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत अभी तक चुप है और उस पर जवाब देने से बचने के लिए ये लोग वक्फ संशोधन बिल लेकर आए हैं.

Sachin Pilot On Waqf Amendment Bill: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार के साथ बीजेपी को घेरा है. उन्होंने अमेरिकी टैरिफ का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि इसका जवाब देने से बचने के लिए ये लोग वक्फ संशोधन विधेयक लेकर आए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करती है.

जब उनसे पूछा गया कि वक्फ बिल को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं में काफी आक्रोश है, आप क्या कहेंगे? इस पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''आप टाइमिंग देखिए. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना है, वो संसद में रात के दो बजे लाया गया. जब अमेरिका ने एक तरह से भारत के ऊपर आर्थिक आक्रमण कर दिया. इतना अधिक टैरिफ लगा दिया कि हमारा उद्योग, एक्सपोर्ट की जो ताकत थी उसको कमजोर कर दिया.''

अमेरिकी टैरिफ पर जवाब से बचने के लिए वक्फ बिल- पायलट

उन्होंने आगे कहा, ''जिस राष्ट्रपति को पीएम मोदी खींच-खींचकर गले लगाते थे, उसका पुरस्कार यही मिला है कि इस भयंकर टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है. लाखों नहीं, करोड़ों लोगों के रोजगार जा सकते हैं. ऐसे समय में कि देश में इस पर चर्चा होगी, लोग जवाब मांगेंगे, हमें प्रभावी कार्रवाई करनी पड़ेगी, उससे बचने के लिए बड़े-बड़े देशों ने कदम उठा लिए हैं. यूरोप, इंग्लैंड, चीन ने कहा है कि हम अमेरिका के खिलाफ कदम उठाएंगे. भारत अभी तक चुप है और उस पर जवाब देने से बचने के लिए वक्फ संशोधन बिल लेकर आए हैं. 

वक्फ बिल से भ्रम पैदा करने की कोशिश- सचिन पायलट

सचिन पायलट ने ये भी कहा कि हम लोग चाहते हैं कि अगर किसी भी क्षेत्र में आपको कुछ कमियां दिखती हैं, कुछ गलतियां हुई हैं तो उसमें सुधार लाने के लिए आप कुछ रिफॉर्म्स करना चाहते हैं तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन ये बिल जानबूझकर लाया गया है ताकि लोगों के अंदर एक भ्रम पैदा हो. उन्होंने कहा, ''बीजेपी हमेशा धर्म के नाम पर बंटवारा करने की कोशिश करती है. जिस मंशा से ये बिल लेकर आए हैं, उसपर बहुत बड़े सवाल उठते हैं. मुझे लगता है कि बीजेपी जानबूझकर द्वेष पैदा करने का काम कर रही है.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget