एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Elections: 'अगर वो 400 के पार पहुंच गए तो...', सचिन पायलट का बीजेपी पर हमला

Sachin Pilot on Lok Sabha Elections: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह सिर्फ राजस्थान का नहीं है, बल्कि देश का चुनाव है. सभी लोगों को जागरुक होने की जरुरत है.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा है. चित्तौड़गढ़ में गुरुवार (4 अप्रैल) को एक रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली बार, जनता ने उनके (बीजेपी) के वादे को स्वीकार किया. '300 पार' के बाद सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कानून बनाए थे. जरा सोचिए, अगर बीजेपी 400 के पार पहुंच गई तो वो सबकुछ अपनी मर्जी से करेंगे.

जनता को जागरुक होना होगा- पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''यह सिर्फ राजस्थान का चुनाव नहीं है, बल्कि देश का चुनाव है. इस 'महासंग्राम' में, आप सभी जनता की अहम भूमिका है. हर मतदाता को अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए जागरूक होना होगा.''

'विधानसभा चुनाव में कुछ कमी रह गई'

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आगे कहा, ''विधानसभा चुनाव में कुछ कमी रह गई, कुछ हजार वोटों से हम पीछे रह गए. मैं आप लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं. देश में जो पिछले 10 साल में जो हालात पैदा हुए हैं. वो सब आपके सामने है. किसान, मध्यम वर्ग, महिला समेत हर व्यक्ति और वर्ग को शोषित करने का काम इस सरकार ने किया. पिछली बार जनता ने उनके के वादे को स्वीकार करते हुए 300 पार कराए. पिछली बार 300 पार कराए तो किसानों के खिलाफ तीन कानून बनाए गए. नोटबंदी लागू की. जीएसटी लागू कर दिया.'' 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''पूरे देश में इस सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया कि निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को भी जेल में डाल रहे हैं. ये काम वो कर रहे हैं, जब 300 के पार इनकी सीटें हैं. जरा सोचिए, कल्पना कीजिए. अगर बीजेपी 400 के पार पहुंच गई तो वे जो चाहेंगे वो करेंगे''

बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. राजस्थान में सभी सीटों पर कुल दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Gehlot Nomination: अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालोर से भरा नामांकन, सोशल मीडिया पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget