एक्सप्लोरर

Mukesh Bhakar Death Threat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर पायलट खेमे के विधायक, मुकेश भाकर को मिली जान से मारने की धमकी

Mukesh Bhakar Death Threat by Lawrence Bishnoi Gang: मुकेश भाकर नागौर के लाडनूं से कांग्रेस विधायक हैं. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुकेश भाकर के सपोर्ट में ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है.

Lawrence Bishnoi Gang Gave Death Threat to Mukesh Bhakar: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है. अब लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने नागौर जिले के लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को जान से मारने की धमकी दी है. भाकर ने मामला दर्ज करवा दिया है. इतना ही नहीं, आज ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है कि हम मुकेश भाकर के साथ हैं. मुकेश भाकर सचिन पायलट के सबसे खास विधायकों में से एक हैं. मुकेश भाकर छात्र राजनीति से आए हैं और पहली बार ही विधायक बन गए.

फोन के जरिए मुकेश भाकर को रोहित गोदारा के नाम से मिली धमकी
लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई है. भाकर ने बताया कि हमारे फोन पर 3 अप्रैल को फ़ोन के माध्यम से धमकी दी गई है, जिसके बाद विधायक मुकेश भाकर ने तत्काल नागौर जिला पुलिस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी. जानकारी के अनुसार, विधायक उस दौरान कहीं बाहर थे और कल विधायक लाडनूं पहुंचे तो विधायक मुकेश भाकर की तरफ से धारा सिंह ने यह मामला लाडनूं थाने मॆं दर्ज करवाया है.

2 नंबरों से आया फ़ोन 
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2 नंबरों से लगातार मुकेश भाकर के फोन पर कॉल आए और फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और विधायक को जान से मारने की धमकी दी. हालांकि, एफआईआर में धमकी के कारणों का जिक्र नहीं है और ना ही किसी तरह की पुरानी दुश्मनी का कोई जिक्र है. लाडनूं थाना पुलिस इस पूरे मामले का अनुसंधान करने में जुटी हुई है.

ट्विटर पर ट्रेंड हुए भाकर
आज मुकेश भाकर को यह खबर जैसे ही सामने आई तभी से ट्विटर पर मुकेश भाकर ट्रेंड में हैं. भेरा राम के एक यूजर ने लिखा है कि जो आगे बढ़ेंगे उनको धमकियां आती रहेंगी. बड़े भाई मुकेश भाकर आप कर्तव्य पथ पर चलते रहो. इसी तरह से जाट यूनिटी नामक ट्वीटर हैंडल से लिखा गया है कि धमकी का कारण एक ही है मुकेश भाकर जी, एक उभरते हुए फायर ब्रांड नेता की कामयाबी देखी नहीं जा रही है विरोधियों से, लेकिन हां इतना जरूर है मुकेश भाकर जी इस राजस्थान में कोई आपका बाल तक बांका नहीं कर सकता! We are forever with you. '#हम_मुकेश_भाकर_के_साथ_हैं''

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget