एक्सप्लोरर

RTH Bill Protest: डॉक्टरों के विरोध के बीच राजस्थान के मंत्री खाचरियावास ने अपनी सरकार को दी नसीहत, जानें- क्या बोले?

Doctors Protest Against RTH Bill: प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो जाए. वह हड़ताल का समर्थन नहीं करते, लेकिन अगर सरकार को पीछे हटना पड़े तो हटना चाहिए.

Pratap Singh Khachariyawas on RTH Bill Protest: अशोक गहलोत सरकार राजस्थान को देश का पहला राज्य बनाना चाहती है, जहां राइट टू हेल्थ बिल पास किया गया हो. हालांकि, राज्य के प्राइवेट डॉक्टर्स सरकार के इस फैसले से बेहद खफा हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई दिनों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं और मरीज परेशान हो रहे हैं. वहीं, निजी चिकित्सकों को सराकरी डॉक्टर्स और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है. फिर भी सरकार इस संबंध में कोई नया एक्शन लेती नहीं दिख रही है.

अब अशोक गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले में बयान दिया है. उनका कहना है, 'मैं चाहता हूं कि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो. राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में लाया गया है. सरकार चाहती है कि राजस्थान राइट टू हेल्थ के लिए पहला राज्य बने. हम हड़ताल का समर्थन नहीं करते. अगर सरकार को 4 कदम पीछे हटना पड़े तो हमें हटना चाहिए.'

हड़ताल में मेडिकल कॉलेज के छात्र भी होंगे शामिल
गौरतलब है कि भारी संख्या में डॉक्टरों की हड़ताल से राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो गई है. राजधानी जयपुर के अस्पतालों में हफ्ते भर से लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है. डॉक्टर्स नहीं हैं, इसलिए ओपीडी में भी मरीजों को मदद नहीं मिल रही. इमरजेंसी केसेस में भी तीमारदारों राजस्थान से बाहर जाना पड़ रहा है.

अब बुधवार को होने वाली हड़ताल में मेडिकल कॉलेजों के हजारों छात्र भी शामिल होंगे. इससे पूरे प्रदेश में आम लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने बताया कि 29 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर दिनभर छुट्टी पर रहेंगे. उनका यह भी कहना है कि हम प्राइवेट डॉक्टर्स को समर्थन कर रहे हैं. 

 यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के लिए एक जैसी दिक्कत? फैसला करना हो रहा मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget