एक्सप्लोरर

ED Raid in Rajasthan: पेपर लीक केस में ईडी की छापेमारी, फरार आरोपी सुरेश ढाका के पिता ने खुद को अलमारी में किया बंद

ED Raid in Rajasthan: पेपर लीक मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं. ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर ED की टीम पहुंची है. टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

REET Paper Leak Case ED Raid: राजस्थान REET पेपर लीक मामले में  जयपुर,बाड़मेर, डूंगरपुर,सांचोर सहित कई ठिकानों पर ED की छापेमारी. करोड़ों रुपये के अघोषित लेनदेन की आशंका के चलते ED की छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि इस मामले में राजनीतिक और व्यवसाय से जुड़े लोग निशाने पर हैं. पेपर लीक मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं. ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर ED की टीम पहुंची है. टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

बता दें, रीट पेपर लीक मामले में भी भजनलाल पर SOG ने कार्रवाई की थी. महावीर नगर स्थित ठेकेदार के घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात है. गौरतलब है कि RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा के निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हथियारबंद जवानों के साथ टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. सूचना मिली है कि छापेमारी की कार्रवाई करने वालों में अधिकारियों और जवानों को मिलाकर करीब 10 लोगों की टीम लगी हुई है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सांचौर में सभा को संबोधित करते हुए दो टूक कहा था कि पेपर लीक मामले में आपके यहां के भी तीन चार लोग शामिल थे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इस चुनावी साल में सोमवार को राजस्थान REET पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी ने बाड़मेर डूंगरपुर सहित 3 से 4 अन्य जिलों में एक साथ अलग-अलग जगह छापेमारी की कार्रवाई की है. बाड़मेर मे रीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई के घर पर ED ने छापेमारी की कार्रवाई की है. ईडी की टीम घर व अन्य ठिकानों पर रखे दस्तावेज व अन्य कागजात को जप्त कर जांच बारीकी से शुरू कर दी है. वहीं, आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा के डूंगरपुर स्थित निवास पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. ईडी की इस कार्रवाई के साथ ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत पर ईडी ने किया था केस दर्ज
ईडी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. रीट(REET) सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक और रुपए के लेनदेन के मामले में कुछ दिन पहले ईडी की टीम ने  उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी. ईडी को आरोपियों के बयानों में मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि होने के बाद ईडी ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. बता दें कि राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

सुरेश ढाका के सरपंच पिता ने खुद को किया अलमारी में बंद
REET रीट पेपर लीक मामले में सांचौर में ईडी ने सोमवार को सुबह छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है. रीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड फरार आरोपी सुरेश ढाका और पुलिस की गिरफ्त में आ चुके सुरेश विश्नोई के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की उस दौरान सुरेश ढाका के सरपंच पिता ने खुद को फर्नीचर की बनी अलमारी में बंद कर लिया करीब काफी देर तक बंद रहने से तबीयत बिगड़ने लगी उसके बाद सुरेश ढाका के पिता को सांचौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाड़मेर में AA कॉन्ट्रैक्टर भजनलाल बिश्नोई के घर पर ED की छापेमारी
बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई को पूर्व में एसओजी ने गिरफ्तार किया था. शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर खरीदने और बेचने में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ था. बाड़मेर शहर के महावीर नगर में स्थित भजनलाल बिश्नोई के घर पर सोमवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की है. ईडी दस्तावेजों की बारीकी से खोजबीन कर रही हैं. बता दें कि भजनलाल बिश्नोई की शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक करने में और पेपर खरीदने में अहम भूमिका थी. पेपर लीक मामले में पूर्व में अपनी भतीजी सोहनी देवी के साथ गिरफ्तार हुआ था. 71 लाख रुपये कैश के साथ कुछ दस्तावेज भी जप्त किये गए थे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी की महिला सांसदों ने गहलोत-पायलट पर बोला हमला- 'कुर्सी का खेल में भूल गए...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget