Rajasthan: यूथ कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा, उदयभानु चिब ने जताई नाराजगी
Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान पर यूथ कांग्रेस की बैठक में हंगामा हुआ. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने नाराजगी जाहिर की.

Rajasthan Youth Congress Meeting: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज (19 सितंबर) को "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान को लेकर यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान देशभर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि 25 सितंबर को राजस्थान में जिन विधानसभा और लोकसभा सीटों पर वोटों का घोटाला हुआ है, उनका खुलासा करेंगे.
यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान क्यों हुआ हंगामा?
पीसीसी मुख्यालय में हुई यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान हंगामा भी सामने आया. प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और जयपुर ग्रामीण से जिला अध्यक्ष धर्मवीर पायला के बीच नोक-झोंक भी देखी गई. यह नोंक-झोंक इसलिए हुई क्योंकि धर्मवीर पायला मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उस कक्ष में घुसना चाहते थे जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने यह कहते हुए मना कर दिया कि यहां केवल प्रदेश कार्यकारिणी के लोग ही मीडिया ब्रीफिंग में शामिल होंगे.
अभिमन्यु पूनिया से तू-तड़ाक से करने लगे बात
ऐसे में यह बात सुनते ही जिला अध्यक्ष धर्मवीर पायला उखड़ गए और अभिमन्यु पूनिया से तू-तड़ाक से बात करने लगे. जिसे वहां मौजूद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब सहित प्रभारी ने भी नाराजगी जाहिर की. वहीं इस मामले पर अंदरखाने एक्शन लेने की बात सामने आ रही है.
धर्मवीर पायला पर हो सकती है संगठनात्मक कार्रवाई
आज बैठक से पहले इस हंगामा को लेकर नेताओं में चर्चा रही, वहीं इस तरह के आचरण को लेकर पहले भी राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है. संगठन आपसी मनमुटाव को लेकर आज हुई घटना के दौरान खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यालय में मौजूद थे. तब ऐसे में चर्चा है कि जयपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष धर्मवीर पायला पर संगठनात्मक कार्रवाई हो सकती है.




















