एक्सप्लोरर

Rajasthan News: क्या कांग्रेस लाएगी नया फार्मूला? खतरे में होगी कई दिग्गज नेताओं की कुर्सी होगी

Kota News: कांग्रेस अगर नया फार्मूला लाएगी तो कई दिग्गज नेताओं पर गाज गिरेगी. कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए युवाओं को मौका दे सकती है.

Rajasthan Congress News: राजस्थान में बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच बार-बार सरकार को बचाने और अपनों को ही मनाने की जंदोजहद के बीच कांग्रेस नए फार्मूले ला रही है. राजनैतिक गलियारे में ये बात आम हो रही है कि उम्रदराज नेताओं को आराम दिया जाएगा और युवाओं को आगे लाया जाएगा. संगठन को मजबूत करने में भी युवाओं की भागीदारी अहम रहने वाली है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी कहीं ना कहीं पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो रही है.

ऐसे में कोटा संभाग की राजनीति भी अपने नए रूप में नजर आएगी. यदि कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए युवाओं को मौका देगी तो कोटा संभाग के बडे नेताओं पर भी गाज गिर सकती है. ऐसा होगा या नहीं, बड़े दिग्गज इस नियमों को लाने देंगे या नहीं ये कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि उम्रदराज नेता अभी से अपने वारिसों को कमान सौंपने के लिए तैयार कर रहे हैं.

कांग्रेस के इस कद्दावर नेता को देखा जा रहा

चुनाव के आने में महज एक साल बचा है और अभी से तैयारियां शुरू हो गई है. कुछ साल पहले जिसे कोई नहीं जानता था आज वह मंच सांझा कर रहे हैं. कोटा से सबसे बड़ा नाम यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का है. उम्र अधिक होने से कई जगह परेशानियां आती है, लेकिन अपनी शैली के लिए वह आज भी जाने जाते हैं. अशोक गहलोत के सबसे करीबी कहे जाने वाले धारीवाल संकट मोचन हैं. ऐसे में कांग्रेस ने युवाओं को मौका दिया तो उनके बेटे अमित धारीवाल अब चुनाव के लिए तैयार हो रहे हैं. कई जगह उद्घाटन, कार्यक्रमों में शिरकत करना, दीपावली स्नेह मिलन के बहाने घ-घर सम्पर्क करना, अपनी अलग ही युवाओं की टीम को तैयार करने का सिलसिला जारी है. यदि शांति धारीवाल की उम्र आढे आई तो अमित धारीवाल विकल्प के रूप में तैयार हैं.

इन नेताओं का राजनैतिक कैरियर भी दांव पर

इसके साथ ही पिपल्दा विधायक राम नारायण मीणा की भी उम्र अधिक हो रही है. इधर सांगोद विधायक भरत सिंह भी चुनाव लड़ने योग्य नहीं होंगे. हालांकी उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. ऐसे में यहां नया चेहरा क्या होगा ये कहना जल्दबाजी होगी लेकिन नेताओं का रटा-रटाया जवाब होता है कि पार्टी कहेगी तो काम तो करना पड़ेगा और टिकट पाने में अपना पूरा जोर लगा देते हैं. ऐसे ही लाडपुरा से तीन बार चुनाव हार गए नईमुद्दीन गुड्डू के पुत्र मोइजुद्दीन गुड्डू तैयारी कर रहे हैं. वह अभी बनियानी के सरपंच और सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हैं, वो युवा हैं और पढे-लिखे हैं. साथ ही वो सभी समाजों को साधने का प्रयास करते हुए आगे की राजनैतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

युवाओं को आगे लाने की उठी मांग

कांग्रेस कोटा देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने एक बार फिर से सचिन पायलट का नाम लेकर खुले मंच पर कहा कि युवाओं को आगे लाना चाहिए, पार्टी में संगठन मजबूत होगा तभी सरकार बनेगी. सरोज मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करे उससे पहले ही यहां युवाओं को कमान सौंप दी जानी चाहिए, चाहे सत्ता की बात हो या संगठन की, संगठन से ही सरकार है. उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को मौका नहीं मिला तो राजस्थान में सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा. आलाकमान को जल्द ही निर्णय लेना चाहिए. 

Kota News: भ्रष्टाचार के मामले में जेल पहुंचे सीआई-कांस्टेबल, जमीन से कब्जा हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget