एक्सप्लोरर

Rajasthan Heat Wave: राजस्थान में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप! बाड़मेर में टूटा 26 साल पुराना रिकॉर्ड

Rajasthan Heat News: राजस्थान में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. बाड़मेर में अप्रैल के पहले सप्ताह में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज कर 26 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है.

Rajasthan Weather Update: इस साल गर्मी ने समय से पहले ही तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मार्च के अंत से ही राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ने लगा था और अप्रैल की शुरुआत में ही पारा आसमान छूने लगा है. आमतौर पर मई-जून में जिस तरह की गर्मी देखने को मिलती है, वह इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही महसूस की जा रही है. 

राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है. रविवार (6 अप्रैल) को बाड़मेर (Barmer) में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है. यह अप्रैल के पहले सप्ताह का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है.

बाड़मेर में टूटा 1998 का रिकॉर्ड
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इससे पहले बाड़मेर में 3 अप्रैल 1998 को 45.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था. इस बार का तापमान उस रिकॉर्ड को भी पार कर गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह गर्मी अभी और बढ़ेगी.

राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज गर्मी देखने को मिली. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.2 डिग्री, जोधपुर में 43 डिग्री, कोटा में 42.4 डिग्री और जालोर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले 3 दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार 6 और 7 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में पारा 42 से 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को लू से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों ने दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्के व सूती कपड़े पहनने की अपील की है.

राज्य में इस असामान्य गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में इससे राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और लगातार बढ़ते वैश्विक तापमान के बीच राजस्थान में यह असामान्य गर्मी चिंता का विषय बन गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: मंडोर गार्डन में टॉय ट्रेन के नीचे आई 5 साल की अमायरा, दर्दनाक मौत के बाद उठे सवाल
जोधपुर के मंडोर गार्डन में टॉय ट्रेन के नीचे आई 5 साल की अमायरा, दर्दनाक मौत के बाद उठे सवाल
Rajasthan Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार का चयन बना चुनौती! कांग्रेस- BJP से इन नामों की चर्चा तेज
राजस्थान: राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार का चयन बना चुनौती! कांग्रेस- BJP से इन नामों की चर्चा तेज
Rajasthan News: बारां में NH-27 पर दर्दनाक हादसा, कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, 2 की मौत, 12 घायल
बारां में NH-27 पर दर्दनाक हादसा, कोटा से कानपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, 2 की मौत, 12 घायल
राजस्थान में इन वाहन चालकों पर सख्ती करेगी भजनलाल सरकार! दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
राजस्थान में इन वाहन चालकों पर सख्ती करेगी भजनलाल सरकार! दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?
बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget