एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में दस्तक दे रही दांत कटकटाने वाली ठंड, मौसम में तेजी से आ रहा बदलाव, जानें अपने जिले का हाल

Weather Update: मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान का मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज किया जा रहा है और लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है.

Rajasthan Weather Update: नवंबर ने जाते-जाते उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत कर दी है. राजस्थान समेत दिल्ली-यूपी, एमपी, पंजाब, आदि राज्यों में तापमान लगातार तेजी से गिर रहा है. राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ और वेस्ट से आने वाली सर्द हवाओं ने उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट कर दी है. 

राजस्थान के कई राज्यों में शीतलहर जैसी स्थिति अभी से बन चुकी है, जिसके कुछ दिन तक जारी रहने की संभावना है. राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, मैक्सिमम टेंपरेचर 26 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. 

मौसम साफ रहने की वजह से बढ़ेगी ठंड
जानकारी के अनुसार, नवंबर के सबसे सर्द दिन नवंबर के अंत में पड़ने वाले हैं. फिलहाल, ठंडी हवाओं की वजह से आलम यह है कि फतेहपुर शेखावाटी का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक जा गिरा और लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी. बीते बुधवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा. 

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान का मौसम साफ है, जिस वजह से ठंड तेजी से बढ़ सकती है. गलन वाली सर्दियों में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. बीते 48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. 

राजस्थान में जमाव बिंदू तक पहुंच रहा न्यूनतम तापमान
बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के सीकर और झुंझुनू के खेतों में ओंस भी अब जमने लग गई है. कई जिलों का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट तक पहुंच गया है. राजस्थान में सबके कम टेंपरेचर 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो फतेहपुर सीकर का रहा. वहीं चूरू में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है. इसके अलावा, करीब 17 जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री से नीचे जा चुका है. वहीं, 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे बना हुआ है.

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से राजस्थान में ठंड बढ़ती रहेगी. वहीं, मौसम भी शुष्क बना रहने की संभावना है. इसके साथ ही सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाएं भी ठिठुरन महसूस कराएंगी. वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में टेंपरेचर में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में ओबीसी आरक्षण में दिक्कत को दूर करने का फैसला, कैबिनेट ने लिया ये अहम निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget