एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान के लिए आने वाले दो दिन ठीक नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसानों को दी ये सलाह

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. किसानों से कहा गया है कि खुले में रखी फसल को सुरक्षित कर लें.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. मौसम विभाग जयपुर के निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा ने बताया कि दो दिन अभी ठीक नहीं हैं. राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बन रहा है. उसका असर 30 मार्च की रात से देखने को मिलेगा. पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर रह सकती है. हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. 31 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में बादल गरज सकता है और हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का दौर भी देखने को मिल सकता है. 1 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है. 

इन जिलों में बारिश, बिजली, वज्रपात

जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, जालौर, सिरोही, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, राजसमंद जिलों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं. जयपुर, नागौर, सीकर जिलों  में एक या दो जगहों पर वज्रपात और अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

किसानों को फसल बचाने की सलाह

खराब मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह जारी की गई है. भींगने से बचाने के लिए कृषि मंडियों में खुले रखे अनाज का सुरक्षित भंडारण करें. तैयार फसलों को भी ढंककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें. रबि की फसलों में सिंचाई और रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए करें. मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़, खंभों और जल स्रोतों से दूर रहें और हरसंभव सुरक्षित जगह पर रहने की कोशिश करें. 

Rajasthan: राजस्थान स्थापना दिवस पर PM मोदी ने की चौतरफा विकास की कामना, जानें- किसने क्या कहा?

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget