एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान स्थापना दिवस पर PM मोदी ने की चौतरफा विकास की कामना, जानें- किसने क्या कहा?

Rajasthan Foundation Day: राजस्थान 30 मार्च को 74 साल का हो गया. इस मौके पर तमाम नेताओं की तरफ से बधाई संदेश आ रहे हैं. पीएम मोदी, सीएम अशोक गहलोत समेत वसुंधरा राजे ने भी बधाई दी है.

Rajasthan Foundation Day 2023: राजस्थान के स्थापना दिवस पर बधाई देने का सिलसिला जारी है. पीएम मोदी समेत राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने समृद्ध राजस्थान की कामना की है. मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं दी. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और आप प्रभारी विनय मिश्रा ने भी राजस्थान की स्थापना के 74 साल पूरे होने पर बधाई दी. कई जगह स्थापना दिवस पर कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं. 30 मार्च 1949 को राजसथान राज्य का गठन हुआ था. राजस्थान के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का विशेष योगदान रहा है. हर वर्ष 30 मार्च को राजस्थान का स्थापना दिवस मनाया जाता है. 

74 साल का हुआ राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि राजस्थान स्थापना दिवस पर राज्य के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं. मैं गौरवशाली विरासत से समृद्ध प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना करता हूं.

दिग्गज ऐसे दे रहे शुभकामना

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश में कहा है कि राजस्थान शूरवीरों और कर्मवीरों की भूमि है. राजस्थान की माटी के सपूतों ने देश की रक्षा और वैभव के लिए अतुलनीय योगदान दिया है. राज्यपाल ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और विरासत का संरक्षण करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं राजस्थान के कण-कण में रची-बसी हैं. गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से राजस्थान की विश्व में विशिष्ट पहचान है. विकास की प्रक्रिया को लगातार गति देते हुए हमारी सरकार प्रदेश को एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित कर रही है. 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि राम-राम सा, अपनी अद्वितीय विरासत, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध संस्कृति से विश्व में विशिष्ट पहचान रखने वाले हमारे प्यारे राजस्थान के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं राजस्थान की सेवा करके खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं और गर्व से कहती हूं कि मेरे जीवन का एक-एक क्षण प्रदेश की माटी की समृद्धि को समर्पित था, है और रहेगा. जय-जय राजस्थान.  

राजस्थान आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वीरों की भूमि राजस्थान दिवस पर राज्य के सभी प्यारे जनमानस को बहुत–बहुत शुभकामनाएं. "अतिथि देवो भवः" तथा "पधारो म्हारे देश" की भावना ने देश और दुनिया में राजस्थान को उभारा है. राजस्थान के वैभवशाली, वीरतापूर्ण, त्याग की मूर्ति इतिहास से समृद्ध इस धरती को मैं नमन करता हूं. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget