एक्सप्लोरर

Udaipur Weather Today: उदयपुर में सीजन की तीसरी सबसे सर्द रात, 2.2 डिग्री तक गिरा पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: बांसवाड़ा में रात में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. यहां पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर स्थिर है और पिछले कुछ दिनों से 12 से 14 डिग्री के बीच ही चल रहा है.

Rajasthan Weather Update: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए देश विदेश से लोग मेवाड़ और वागड़ आते हैं. ऐसे में न्यू ईयर से पहले यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. एक ओर जहां आम लोग और होटल मालिक न्यू ईयर की तैयारी कर रहे हैं. वहीं इस बीच मेवाड़ में सर्दी बढ़ती जा रही है. बीती रात तो मेवाड़ के उदयपुर जिले में सीजन की सबसे सर्द रात थी. वहीं वागड़ में दो दिन से न्यूनतम पारा स्थिर है, जिससे शीतलहर की स्थिति है. हालांकि, दिन में धूप खिलने के कारण ठंड का एहसास कम है.

इस बीच उदयपुर में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हाल ही में 15 और 16 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था. इसके जाने के बाद बीती रात सीजन की तीसरी सबसे सर्द रात रही. यहां पारा 2.2 डिग्री तक गिरा, जिससे तापमान 9.2 डिग्री रहा. इससे पहले 14 और 15 दिसंबर की रात सबसे सर्द रही. वहीं दिन के तापमान की बात करें तो इसमें भी गिरावट आई है. दिन का पारा 1.1 डिग्री गिरकर 24.9 डिग्री रहा, जिसमें लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हुआ. इसके साथ ही 22 और 24 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की भी संभावना है.
 
वागड़ में दो दिन से तापमान स्थिर
बांसवाड़ा में वैसे तो तापमान में कमी नहीं है, लेकिन रात में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. यहां पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर स्थिर हैं और पिछले कुछ दिनों से 12 से 14 डिग्री के बीच ही चल रहा है. वहीं अधिकतम तापमान जरूर ज्यादा है, जिससे दिन में ठंड नहीं है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. 26 और 27 दिसंबर से उत्तरी क्षेत्र से आने वाली सर्द हवा की गति भी बढ़ेगी. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. इससे 27 से 31 दिसंबर तक और उसके बाद 8 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री रह सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget