एक्सप्लोरर

राजस्थान के सिरोही में बारिश का प्रकोप, नदी-नाले उफान पर, कहीं फंसी गाड़ी तो कहीं घर पर गिरी बिजली

Rajasthan Weather Update: सिरोही में मूसलधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और कई हादसे होते-होते टल गए. एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी, वहीं कार और कैम्पर बहने से बाल-बाल बचे लोग.

Sirohi Weather Update: सिरोही जिले में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं. पालड़ी एम थाना क्षेत्र में बरसाती नाले के बहते पानी में बोलेरो कैम्पर गाड़ी फंस गई. चालक ने फिल्मी स्टाइल में कूदकर जान बचाई जिसमें ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे खींचकर उसे बाहर निकाला.

यह घटना पालड़ी एम थानाक्षेत्र के सरदारपुरा गांव की है. दरअसल, देखते ही देखते गाड़ी के ऊपर से पानी बहने लगा और गाड़ी डूब गई. गाड़ी को पानी में डूबता देख ड्राइवर छत पर चढ़ गया और चिल्ला-चिल्ला कर बचाने की गुहार लगाई. आसपास के लोगों ने रस्सी की सहायता से ड्राइवर को पानी से बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद पालड़ी एम पुलिस भी मौके पर पहुंची.

सिरोही के बावली गांव में नदी में बह गई कार

सिरोही के बावली गांव की नदी पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. रपट पार करते वक्त स्विफ्ट कार अचानक खराब हो गई. वहीं, नदी में एकदम से पानी का बहाव बढ़ गया. पानी आता देख ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी छोड़कर बाहर निकलने के लिए कूद गया. ग्रामीणों ने रस्सी फेंककर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और तेज बहाव में बह रही कार को ट्रैक्टर की सहायता से खींचकर बाहर निकाल दिया. गांव वालों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते एक और बड़ा हादसा टल गया.

आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त

सिरोही जिले के भारजा गांव में भूतराम माली के मकान पर सुबह बिजली गिरी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. भारजा गांव के देलदर रोड पर यह मकान स्थित है. पूरा घटनाक्रम रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव का है.

सिरोही जिले में बारिश का दौर जारी

सिरोही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात को कई घंटों तक तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से सुबह तक चारों ओर पानी ही पानी हो गया. नदी-नाले उफान पर बहने लगे. बारिश के बाद अन्नदाताओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे. फिलहाल रिमझिम बारिश का दौर जारी है.

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan का बड़ा बयान, 'धर्म और संविधान अलग-अलग..' | Breaking
UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
Goa Nightclub Fire Case: 25 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई, नाइट क्लब का मालिक फरार | Breaking
UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
देहरादून में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाई समेत तीन राजमिस्त्री की मौत, एक ही कमरे से मिले शव
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
IIT BHU Campus Placement: आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का धमाका, महज 5 दिन में 1000 से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में अदरक बनेगा सुपरफूड, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Diamond Types: कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
कितनी तरह के होते हैं डायमंड, जानें क्या होता है सब‌ में फर्क?
Embed widget