एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'राजस्थान के होकर भी उन्होंने सहयोग नहीं किया', महेश जोशी का गजेंद्र सिंह शेखावत पर पलटवार

Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि केंद्र सरकार ने सर्वाधिक संसाधन राजस्थान में दिए हैं, इसके बावजूद जल जीवन मिशन प्रगति के मामले में राजस्थान देश में नीचे के पायदान पर खड़ा है.

Rajasthan News: राजस्थान में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत हर घर नल कनेक्शन कार्य की प्रोग्रेस को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी आमने -सामने हो गए हैं. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करते हुए गहलोत सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जलशक्ति मंत्री के बयानों की निंदा करते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत इसी प्रदेश के हैं लेकिन वे प्रदेश के लोगों को किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं.

'राजस्थान में प्रति नल कनेक्शन का खर्च सर्वाधिक'
जोशी ने कहा कि राजस्थान ने इस जलशक्ति मिशन को लेकर बेहतर काम किया है. जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत खुद राजस्थान से जनप्रतिनिधि हैं लेकिन राजस्थान को लेकर उन्होंने कोई भी अतिरिक्त सहायता या सहयोग नहीं दिया है. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जलशक्ति मिशन के तहत 30.43 लाख कनेक्शन दिए गए हैं. जल जीवन मिशन में अभी तक 16,586 करोड़ रुपए खर्च कर राजस्थान दूसरे नंबर पर है. इस वित्तीय वर्ष में अभी तक इस परियोजना पर कुल 1758 करोड़ रुपए का व्यय किया जा चुका है. महेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के प्रति नल कनेक्शन औसत लागत 72 हजार रुपए हैं जो कि सर्वाधिक है, जबकि महाराष्ट्र में 16 हजार 300, मध्य प्रदेश में 33 हजार व उत्तर प्रदेश में 33 हजार प्रति जल कनेक्शन खर्च आ रहा है.

'हम भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं देते'
उन्होंने कहा कि राजस्थान जलशक्ति मिशन पर अब तक 16 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. जलशक्ति मिशन की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त अधिकारियों को देने के सवाल पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं देते हैं. इंजीनियर को एक काम से दूसरा काम तो देना ही पड़ता है. जेजेएम के चीफ इंजीनियर आर के मीणा 2016 में एसीबी केस में पकड़े जा चुके हैं. इसके बावजूद उनके पास जेजेएम के शहरी व ग्रामीण चीफ इंजीनियर का चार्ज है. जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि जलदाय विभाग ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे सीई को जेजेएम की जिम्मेदारी दी गई है.

क्या बोले थे गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने सर्वाधिक संसाधन राजस्थान में दिए हैं बावजूद इसके जल जीवन मिशन प्रगति के मामले में राजस्थान देश में नीचे के पायदान पर खड़ा है. उन्होंने कहा कि जेजेएम की शुरुआत करने वाले राजस्थान में नल कनेक्शन अभी कुल 40% हैं जबकि पूरे देश में नल कनेक्शन 16% से बढ़कर 63% हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: कर्नाटक के हिट फार्मूले को राजस्थान में भी आजमाना चाहती है कांग्रेस, इस आधार पर मिलेगा चुनाव में टिकट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर: घर में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, वन विभाग के सामने जलाया लेपर्ड का शव 
भरतपुर: घर में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, वन विभाग के सामने जलाया लेपर्ड का शव 
Jodhpur News: जोधपुर में मंदिर भी सुरक्षित नहीं, शिवलिंग से चांदी का नाग चोरी, CCTV फुटेज में कैद वारदात
जोधपुर में मंदिर भी सुरक्षित नहीं, शिवलिंग से चांदी का नाग चोरी, CCTV फुटेज में कैद वारदात
'श्वेत पत्र जारी करें भजनलाल शर्मा', CAG की रिपोर्ट पर ने राजस्थान सरकार को घेरा
'श्वेत पत्र जारी करें भजनलाल शर्मा', CAG की रिपोर्ट पर ने राजस्थान सरकार को घेरा
राजस्थान: DGP की अपराध समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर फोकस बढ़ाने के दिए निर्देश
राजस्थान: DGP की अपराध समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर फोकस बढ़ाने के दिए निर्देश

वीडियोज

Jr NTR की Dragon Glimpse में दिखा KGF-Salaar वाला Vibe, Fans को नहीं मिला ‘Mind-Blowing’ Moment
Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस...
पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस...
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
CHINA-RUSSIA TALKS: पुतिन से मुलाकात के बाद गरजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान वॉर पर दो टूक, ट्रंप पर ऐसे साधा निशाना
पुतिन से मुलाकात के बाद गरजे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान वॉर पर दो टूक, ट्रंप पर ऐसे साधा निशाना
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget