एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्‍थान में मवेशियों में लम्‍पी रोग के लिए इन चार जिलों से टीकाकरण शुरू, पांच लाख टीके मिले

राजस्‍थान में मवेशियों में लम्‍पी रोग के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है. फिलहाल चार जिलों से इसकी शुरुआत की गई है.

What is Lumpy Skin Disease: राजस्‍थान में मवेशियों को चर्म रोग ‘लम्‍पी’ से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है. एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टीकाकरण की शुरुआत चार जिलों से हुई है और जल्द ही बाकी जिलों में भी मवेशियों को टीके लगाए जाएंगे. पशुपालन विभाग के सचिव पी सी किशन ने बताया कि‘‘लम्पी वायरस से होने वाले चर्म रोग से बचाव के लिए सोमवार को मवेशियों का टीकाकरण शुरू हुआ. राज्‍य को लगभग पांच लाख टीके मिले हैं. '

उन्‍होंने बताया कि टीकाकरण की शुरुआत भरतपुर, बूंदी, अजमेर एवं कोटा जिलों में की गई है तथा हजारों मवेशियों को टीके लगाए जा चुके हैं और अब भी लगाए जा रहे हैं.  उनका कहना था कि टीकों की उपलब्‍धता के हिसाब से अन्य जिलों में भी यह टीकाकरण शुरू किया जाएगा. 

उन्‍होंने बताया कि विभाग ने कंपनियों को 10.7 लाख टीकों का ऑर्डर दिया है जिनमें से उसे लगभग पांच लाख टीके मिले हैं.  विभाग के अधिकारियों का मानना है कि रोग पर काबू पाने के लिए उसे लगभग 26 लाख टीकों की आवश्यकता होगी. 

किशन ने बताया कि यह टीका केवल स्वस्थ पशुओं को लगाया जाएगा तथा संक्रमित हो चुके या संक्रमण के बाद ठीक हो चुके मवेशियों को फिलहाल टीके नहीं लगाए जाएंगे. उल्‍लेखनीय है कि विषाणु जनित अति छूतदार इस चर्म रोग के कारण राजस्‍थान के 30 जिलों में सोमवार तक कुल 644063 पशु प्रभावित हुए हैं.  इनमें से 27308 पशुओं की मौत हो चुकी है. 

राजस्‍थान सरकार ने मवेशियों में गांठदार चर्म रोग, लंपी को देखते हुए इससे बचाव के लिए टीके एवं दवाएं खरीदने के लिए 30 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.  पशुपालन विभाग ने इस रोग से बचाव एवं उसके रोकथाम के लिए औषधि एवं टीके खरीदने के ल‍िए पशुधन नि:शुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 में 30 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव दिया था.  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan Rain : राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में भारी बारिश, कई कॉलोनियों जलमग्न, झालावाड़ जिले में शिक्षण संस्थान दो दिन के लिए बंद

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 400 से ज्यादा मामले, 4 मरीजों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget