एक्सप्लोरर

राजस्थान में रेप के बढ़ते मामलों को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम गहलोत को लेकर कही बड़ी बात 

Udaipur News: राजस्थान में महिलाओं के साथ रेप के मामले लगातार सामने आ रहे है. रेप की घटनाओं के विरोध में उदयपुर में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा. 

Rajasthan Women Protest in Udaipur: राजस्थान में लगातार हो रही रेप (Rape) की घटनाओं पर महिलाओं ने आक्रोश जताया है. महिलाएं मंगलवार को चूड़ियां हाथ में लेकर उदयपुर (Udaipur) कलेक्ट्री पहुंची और प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने यहां तक कह दिया कि, मुख्यमंत्री इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पाते हैं तो इस्तीफा दें और चूड़ियां पहनकर घर में बैठ जाएं. इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी भी की. प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा (Tarachand Meena) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा.

पद से इस्तीफा दें सीएम गहलोत 
भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर जिला अध्यक्ष कविता जोशी ने बताया कि रोजाना जैसे ही अखबार खोलते हैं तो एक ही न्यूज फ्लैश होती है. महिला, किशोरी के साथ गैंगरेप. प्रदेश की ऐसी स्थिति हो गई है कि महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. जबकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद गृह मंत्री हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग नारे दे रहीं हैं लेकिन राजस्थान के ऐसे हालात पर बोल ही नहीं रही हैं. अगर गहलोत सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो अपने पद से इस्तीफा दें और चूड़ियां पहनकर  घर में बैठ जाएं.

कब तक महिलाएं असुरक्षित रहेंगी
महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि गत दिनों अलवर में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी. उसकी आंच ठंडी ही नहीं हुई थी कि उदयपुर जिले के झाड़ोल से गैंगरेप की घटना सामने आई. यही नहीं प्रतापगढ़ जिले में भी महिला के साथ गैंगरेप हुआ. इसी प्रकार से लगातार घटनाएं सामने आती जा रही है लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि आखिर कब तक इसी प्रकार महिलाएं असुरक्षित रहेंगी.

ये भी पढ़ें:

Bhilwara: पेट में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची मूक-बधिर युवती, गर्भवती होने का चला पता...हुआ सनसनीखेज खुलासा

हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात...जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget