एक्सप्लोरर

राजस्थान: टोंक में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, रक्षाबंधन पर आए थे घर

Rajasthan News: टोंक जिले के सौंधीफल गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. भैंसों को पानी पिलाते समय एक को बचाने के प्रयास में तीनों डूबे.

राजस्थान के टोंक जिले के सौंधीफल गांव में रविवार (10 अगस्त) की देर शाम उस समय कोहराम मच गया जब एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब के पानी मे डूबकर मर गए. तीनों आपस में चचेरे भाई थे. यह बच्चे भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने गए थे. इनकी उम्र 14 से 15 साल के बीच थी. एक बच्चा डूबने लगा तो एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों डूब गए.

इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने भी बचाने की कोशिश की लेकिन वह खुद डूबते-डूबते बचा. घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल पीपलू के अस्पताल पंहुची ओर मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

इस हादसे में शंकरलाल का बेटा अंकेश (15), धर्मचंद का बेटा विकास (14) और राजेश बैरवा का बेटा सुनील (15) रविवार शाम 6-7 भैंसों को पानी पिलाने के लिए घर से 500 मीटर दूर तालाब पर गए थे.

भैसों को बाहर निकालने के लिए तालाब में गया अंकेश
काफी देर तक जब भैंसें बाहर नहीं निकलीं तो अंकेश पानी में उतर गया. इस दौरान वह डूबने लगा. अंकेश को डूबता देख सुनील और विकास भी पानी में कूद गए. तैरना नहीं आने के कारण तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

खुद तालाब में डूबने लगे राजेश
इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद सुनील के पिता राजेश बैरवा तालाब की तरफ दौड़े और तीनों बच्चों को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन राजेश बच्चों को बचा नहीं पाए और खुद भी डूबने लगे. इसके बाद मशक्कत कर वे किनारे पर आए.

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. शवों को पीपलू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है. सोमवार को सुबह पोस्टमॉर्टम होगा. सुनील और विकास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरखंडी कलां (पीपलू, टोंक) में कक्षा 10 में पढ़ते थे, जबकि अंकेश परिवार के साथ जयपुर रहता था, वहीं पढ़ाई कर रहा था.

रक्षाबंधन पर घर आया था अंकेश का परिवार
अंकेश के पिता शंकरलाल जयपुर रहते हैं. दो बेटों, एक बेटी और पत्नी के साथ शंकरलाल रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए राखी से 2 दिन पहले ही गांव बैरवा की ढाणी आए थे. अंकेश जयपुर में ही पढ़ाई करता था. तीनों बच्चे गरीब परिवारों से हैं और अपने परिवार में बड़े बेटे थे.

अंकेश दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था. विकास भी दो भाइयों में बड़ा था. इसी तरह सुनील भी दो भाइयों में बड़ा था.
1. सुनील- पुत्र राजेश बैरवा- उम्र 15 साल- निवासी बैरवों की ढाणी सौंधीफल थाना झिराणा
2. विशाल उर्फ विकास- पुत्र धर्मचंद बैरवा- उम्र 14 साल- निवासी बैरवों की ढाणी सोंधीफल
3. अंकेश- पुत्र शंकरलाल- उम्र 15 साल- निवासी बैरवा ढाणी सौधीफल पुलिस थाना झिराना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget